चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद, दिल्ली टेस्ट में विराट कोहली को लेकर एक पोस्टर ने मचाई सनसनी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद, दिल्ली टेस्ट में विराट कोहली को लेकर एक पोस्टर ने मचाई सनसनी 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है दूसरा टेस्ट मैच

Chetan Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Chetan Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच के दौरान स्टेडियम में विराट कोहली को लेकर दिखे एक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं।

बता दें कि दो दिन पहले भारतीय टीम और खिलाड़ियों को लेकर चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा की वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने आज बीसीसीआई सेकेट्ररी जय शाह को अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि चेतन शर्मा ने इस वायरल वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया था।

गौरतलब है कि जी न्यूज द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन की वायरल वीडियो में चेतन शर्मा ने विराट कोहली को लेकर कहा था कि उनमें और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली में लेकर ईगो को लेकर तनातनी हो गई थी। साथ ही चेतन ने कहा था कि कुछ खिलाड़ी खुद को बोर्ड से भी बड़ा समझने लगते हैं।

विराट को लेकर पोस्टर ने मचाई सनसनी

बता दें कि रन मशीन विराट कोहली अपने होम ग्राउंड दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में करीब 6 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेल रहे हैं। साथ ही वह अपने पोश्चे लग्जरी गाड़ी से गुड़गाव वाले घर से स्डेडियम पहुंचे थे। तो वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच में फैंस के बीच से विराट कोहली को लेकर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा हुआ है कि विराट कोहली बीसीसीआई से भी बड़ा है।

देंखे पोस्टर

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1626456435717738496?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1626456435717738496%7Ctwgr%5Ee8ba1d215bdb5325346d7c7323882681ef99203b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fafter-chetan-sharma-s-resignation-delhi-fan-s-placard-on-virat-kohli-in-ind-vs-aus-2nd-test-takes-internet-by-storm-101676618706471.html

वहीं आपको दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो मैच के पहले दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने 56 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। मैच में एक बार फिर भारत ने पहले टेस्ट मैच की तरह अपनी पकड़ बना ली है।

close whatsapp