IND vs AUS: जब बीच मैदान पर अश्विन ने मरोड़ दिए शमी के कान, दर्द से चिल्लाने लगा तेज गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: जब बीच मैदान पर अश्विन ने मरोड़ दिए शमी के कान, दर्द से चिल्लाने लगा तेज गेंदबाज

मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली इनिंग में 4 विकेट अपने नाम किए।

Mohammad Shami Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Mohammad Shami Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी अब तक शानदार प्रदर्शन करती हुई दिखी है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 263 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस दौरान मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 4 विकेट दर्ज कर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

शमी के अलावा अश्विन और जडेजा ने भी 3-3 विकेट अपने नाम किए। इस बीच लाइव मैच के दौरान मोहम्मद शमी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। दरअसल 75वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने अपनी एक शानदार गेंद पर नाथन लॉयन को क्लीन बोल्ड किया।

सेलिब्रेशन के दौरान जब शमी टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ इस विकेट का जश्न मना रहे थे तब आर अश्विन ने पीछे से आकर शमी का कान खिंच दिया। कान खिंचने के चलते शमी थोड़े दर्द में भी नजर आए। वहीं जब इस मजेदार पल का वीडियो मैदान के बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया तब अश्विन भी अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाए और वो भी जोर-जोर से हंसने लगे।

यहां देखें अश्विन और शमी का वो वीडियो-

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1626529270775549956?s=20

बात करें इस मैच की तो ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया को इस मैच में 9 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा ने संभलकर बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए। अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे दिन बल्लेबाजी कर एक बड़ी बढ़त लेने की होगी।

आपको बता दें कि चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत 1-0 की बढ़त बना चुका है और अब टीम इंडिया की नजरें इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगा।

close whatsapp