CWC 2023: क्या नवीन और कोहली के बीच सुलह से खुश नहीं हैं गंभीर? सामने आया पूर्व भारतीय क्रिकेटर का पहला रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: क्या नवीन और कोहली के बीच सुलह से खुश नहीं हैं गंभीर? सामने आया पूर्व भारतीय क्रिकेटर का पहला रिएक्शन

आईपीएल 2023 में हुए तीखे विवाद के बाद नवीन-उल-हक, विराट कोहली और गौतम गंभीर पहली बार एक-साथ एक जगह मौजूद थे।

Naveen-ul-Haq, Virat Kohli and Gautam Gambhir. (Image Source:Twitter/X)
Naveen-ul-Haq, Virat Kohli and Gautam Gambhir. (Image Source: Twitter/X)

क्रिकेट फैंस को 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ यादगार पल देखने को मिले, जब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के नौवें मैच भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने थे। आईपीएल 2023 में हुए तीखे विवाद के बाद Naveen-ul-Haq, विराट कोहली और Gautam Gambhir पहली बार एक-साथ एक जगह मौजूद थे।

इस IND vs AFG मैच के दौरान एक बेहद रोमांचक पल भी देखने में आया, जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, नवीन-उल-हक गेंदबाजी कर रहे थे और गौतम गंभीर कमेंट्री कर रहे थे। दिल्ली में नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच सुलह के बाद इस पल ने लोगों का खूब ध्यान खिंचा।

Naveen-ul-Haq और विराट कोहली के बीच सुलह पर Gautam Gambhir की प्रतिक्रिया आई सामने

चूंकि नवीन और कोहली के बीच लाइव लाइव मैच के दौरान गले लगने और हाथ मिलाने के बाद सुलह हो गई, सभी फैंस इस संगम पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। चलिए इस इंतजार का भी अंत हो गया है, क्योंकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर ने कहा यह दोस्ताना देख क्लियर हो गया है कि आईपीएल 2023 की लड़ाई अब खत्म हो चुकी है।

यहां पढ़िए: CWC 2023: “फोकस सिर्फ पाकिस्तान…”- IND vs PAK मैच से पहले Rohit Sharma ने अपने खिलाड़ियों से किया खास आग्रह

इसके अलावा, गंभीर ने नवीन-उल-हक को ताना मारने और उनका मजाक बनाने के लिए दिल्ली के फैंस की जमकर आलोचना भी की। गौतम गंभीर ने IND vs AFG मैच में कमेंट्री के दौरान कहा: “आप मैदान पर लड़ते हैं, मैदान के बाहर नहीं। हर एक खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए लड़ने, अपने सम्मान के लिए लड़ने और जीत के लिए लड़ने का अधिकार है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस देश से हैं या आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं।

Naveen-ul-Haq के लिए पहली बार आईपीएल में खेलना बहुत बड़ी बात थी: Gambhir

जब हमने विराट कोहली और नवीन-उल-हक को हाथ मिलाते देखा तो पता चला कि अब लड़ाई खत्म हो गई है। मैं दर्शकों और फैंस से यह भी कहना चाहूंगा कि मैदान में या सोशल मीडिया पर किसी भी खिलाड़ी को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए, उसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। जब आप अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं तो आप भावुक होते हैं। नवीन के लिए अफगानिस्तान से आकर पहली बार आईपीएल में खेलना बहुत बड़ी बात थी।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?