जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के दीवाने हुए गौतम गंभीर, दिया ऐसा बयान जिसको सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के दीवाने हुए गौतम गंभीर, दिया ऐसा बयान जिसको सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश

जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 10 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट झटके।

Guatam Gambhir and Jasprit Bumrah (Pic Source-Twitter)
Guatam Gambhir and Jasprit Bumrah (Pic Source-Twitter)

11 अक्टूबर को खेले गए गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शानदार मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 10 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट झटके। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से अफगानिस्तान भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। जब से चोट से उबरने के बाद जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है तब से उनका प्रदर्शन और भी बेहतर हो गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की यह गेंदबाजी उनका सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड कप में स्पेल है। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 55 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे।

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को देखकर पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। गौतम गंभीर के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के टीम में रहने से एक एक्स फैक्टर मिलता है। बुमराह चाहे जिस भी टीम से खेलें वो हमेशा अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

गौतम गंभीर ने जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा की

गौतम गंभीर ने पहली पारी के खत्म होने के बाद कहा कि, ‘वो सच में काफी अच्छे गेंदबाज हैं। उन्हें वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। मैंने यह बात हमेशा कही है कि जसप्रीत बुमराह चाहे जिस भी टीम से खेलें वो हमेशा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे चेन्नई हो या दिल्ली, चाहे नई गेंद हो या पुरानी मैंने ऐसे कई क्रिकेटर देखे हैं जो वर्ल्ड कप में किसी भी समय इस तरीके से गेंदबाजी करेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाएंगे।

कुछ लोग नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी करते हैं और कुछ लोग अंतिम ओवर में लेकिन बुमराह ऐसे हैं जो कभी भी आपके लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।’

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ कुल चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। उन्होंने इस मैच में इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान और राशिद खान का विकेट हासिल किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?