CWC 2023: "फोकस सिर्फ पाकिस्तान..."- IND vs PAK मैच से पहले Rohit Sharma ने अपने खिलाड़ियों से किया खास आग्रह - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: “फोकस सिर्फ पाकिस्तान…”- IND vs PAK मैच से पहले Rohit Sharma ने अपने खिलाड़ियों से किया खास आग्रह

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महामुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images/X)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images/X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज Rohit Sharma ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डक के साथ की थी, लेकिन उन्होंने अपने फॉर्म में आने में ज्यादा देर नहीं लगाई।

दरअसल, रोहित शर्मा ने 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में रिकॉर्डतोड़ शतक लगाकर अपने फॉर्म में दमदार वापसी की और टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 90 गेंदे सेष रहते ही आठ विकेट की जीत दिलाई। आपको बता दें, यह CWC 2023 में भारत की लगातार दूसरी जीत थी।

Rohit Sharma ने भारत बनाम पाकिस्तान के लिए अपनी खिलाड़ियों को दिया खास मैसेज

इस बीच, टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैं, और इस मैच पर सारी दुनिया की नजरें टिकी हुई होगी, तो दबाव किस स्तर का होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की शानदार जीत के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मैच से पहले मेन इन ब्लू के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है।

यहां पढ़िए: CWC 2023, Match 9, IND vs AFG: Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, कोटला में उतरते ही लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

हिटमैन ने अपने खिलाड़ियों से उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया जिन्हें वे नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा टीम इंडिया को बाहरी कारकों के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें बस अच्छा प्रदर्शन की जरूरत है।

हमें बाहरी चीजों की चिंता करने की जरूरत नहीं है: Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने दिल्ली में पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम बाहरी कारकों के बारे में चिंता न करें और केवल उन चीजों पर ध्यान दें जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। हमें बस अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। पिच कैसी है, हम किस तरह का कॉम्बो खेल सकते हैं, ये चीजें हम नियंत्रित कर सकते हैं। बाहर क्या होगा, हमें इसकी चिंता नहीं करनी है।

हम खिलाड़ी के रूप में क्या कर सकते हैं और कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं, हमें सिर्फ इस पर फोकस करना है। हमारे कई खिलाड़ी निडर क्रिकेट खेल सकते हैं। यह दबाव झेलने और मैदान पर सही निर्णय लेने के बारे में है। मैच में विरोधी टीम एक ऐसा भी स्पेल डालेगी, जहां आपको दबाव सहना होगा। हमारी टीम में अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं, और वे पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देंगे।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?