IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने 100वें टेस्ट मैच में इस अनचाहे रिकाॅर्ड को किया अपने नाम  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने 100वें टेस्ट मैच में इस अनचाहे रिकाॅर्ड को किया अपने नाम 

पुजारा 100वें टेस्ट मैच में डक पर आउट होने वाले कुल आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

India vs Australia, 2nd Test (Image Credit- Twitter)
India vs Australia, 2nd Test (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच के दूसरे दिन यानि आज 18 फरवरी को भरपूर एक्शन देखने को मिल रहा है।

बता दें कि मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 263 रनों पर ऑलआउट करने के बाद भारत ने आज 21 रनों से आगे खेलना शुरू किया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 46 रन ही जोड़े थे कि 17 रन पर राहुल स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

तो दूसरी तरफ राहुल के आउट होने के बाद मैच में अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा। बता दें कि भारत की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और डक पर आउट हो गए।

पुजारा ने किया इस अनचाहे रिकाॅर्ड को अपने नाम

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा मैच में बिना खाता खाता खोले आउट हो गए हैं और उनके नाम एक शर्मनाक रिकाॅर्ड जुड़ गया है। पुजारा अपने 100वें टेस्ट मैच में शून्य पर आउट होने वाले विश्व क्रिकेट के कुल आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। वह मैच में 7 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए।

गौरतलब है कि पुजारा से पहले अपने 100वें टेस्ट मैच में दिलीप वेंगस्कर, एलन बाॅर्डर, मार्क टेलर, स्टीफन फ्लेमिंग, ब्रेंडन मैकुलम, एलेस्टर कुक और कर्टनी वाॅल्श जैसे दिग्गज भी अपने 100वें टेस्ट मैच में शून्य पर आउट हुए हैं।

दूसरी तरफ आपको मैच के बारे में बताएं तो भारत ने दूसरे दिन के लंच तक 36 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं और क्रीज पर इस समय रवींद्र जडेजा 15 और रन मशीन विराट कोहली 14 रन बनाकर मौजूद हैं।

close whatsapp