‘केएल राहुल क्या BCCI को कमीशन देता है?’: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज को टीम में किया गया शामिल, तमाम फैंस ने जताई नाराजगी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मुकाबलों की और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
अद्यतन - फरवरी 19, 2023 6:12 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मुकाबलों की और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बता दें, खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को तीसरे और चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यही नहीं सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।
केएल राहुल का फॉर्म पिछले काफी समय से निराशाजनक रहा है। वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन पर पूरा भरोसा जता रही है। भले ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मुकाबलों को अपने नाम कर लिया हो लेकिन राहुल का बल्ला दोनों मैच में खामोश रहा।
नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने 71 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 रन बनाए थे। दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट मुकाबले में राहुल ने पहली पारी में 17 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में वो मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। तमाम भारतीय फैंस और पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि राहुल को आराम देना चाहिए और इनफॉर्म बल्लेबाजों को टीम में शामिल करना चाहिए। हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि खराब फॉर्म से सभी खिलाड़ी जूझते हैं और हम भारतीय बल्लेबाज का साथ आगे भी देते रहेंगे।
यह रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय टीम:
इन दोनों टेस्ट मुकाबलों में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल को बचे हुए दोनों मुकाबलों में उनके साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। पहले दो टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे।
India’s squad for 3rd & 4th Test vs Australia
Rohit Sharma (C), KL Rahul, S Gill, Cheteshwar Pujara, Virat Kohli, KS Bharat (wk), Ishan Kishan (wk), R Ashwin, Axar Patel, Kuldeep Yadav, R Jadeja, Mohd Shami, Mohd Siraj, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Umesh Yadav, Jaydev Unadkat
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
India’s ODI squad vs Australia
Rohit Sharma (C), S Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, KL Rahul, Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), R Jadeja, Kuldeep Yadav, W Sundar, Y Chahal, Mohd Shami, Mohd Siraj, Umran Malik, Shardul Thakur, Axar Patel, Jaydev Unadkat
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
BCCI ने इसके साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। केएल राहुल को भी वनडे खेमे में शामिल किया गया है। BCCI ने यह बात पहले ही बता दी है कि रोहित शर्मा अपने निजी कारणों की वजह से पहले वनडे मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को इस मैच में कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।
Kl Rahul…..no run opener
— Truth follow me (@IndianX_) February 19, 2023
Captain and Coach on KL Rahul. #RahulDravid #KLRahul #RohitSharma #INDvsAUS #Cricket pic.twitter.com/U2WDVaXW3p
— RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) February 19, 2023
Dear @ImRo45 and @BCCI you are not doing any favour for @klrahul by making him play when he is in this worst form. You are indeed denting his confidence more and depriving some other players who are in the form of their life from getting an opportunity. #BorderGavaskarTrophy
— say the truth (@arjunjagadeesh) February 19, 2023
@klrahul should play in #CelebritiesCricketLeague . After marriage he has qualified for the same and actually deserve to be there. I am sure he will score few runs there. @BCCI #Jadeja #AUSvsIND #INDvsAUS
— The Mirror (@yogeshdora) February 19, 2023
@BCCI @vikrantgupta73 hello sir Can shreyas iyer replace KL Rahul as a vice captain test cricket?
— sandeep singh (@singh_uk4) February 19, 2023
Well deserved player kl Rahul you can't drop because he scored centuries in SA and England….🔔🔔🔔🔔🔔🔔🔔 https://t.co/K8tWo5Ug43
— Pragnesh Ptl🇮🇳 (@pragnesh4me) February 19, 2023
@venkateshprasad @klrahul https://t.co/atHPxyalnv
— BondOO7 (@sushantlambhate) February 19, 2023
https://twitter.com/MegaNewsUpdates/status/1627283658615685126?s=20
KL Rahul kya BCCi ko commission deta hai?
— Deepak Singhal (@DeepakS31894566) February 19, 2023
@klrahul bats at No.5 in
Test matches
(either SENA or Asian conditions) ;
He's our back-up wicketkeeper in
Test matches@ShubmanGill @ImRo45 opens the batting in Test Matches in both SENA countries and Asian conditionsUmran Malik clocks 155kph
& needs a Test debut👍
— Sekhar Gogoi 🇮🇳 (@SekharGogoi8) February 19, 2023
https://twitter.com/Matalino_GX/status/1627284967607930880?s=20