गौतम गंभीर हेड कोच

हो गया कन्फर्म! गौतम गंभीर बनेंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच, जल्द BCCI करेगा ऐलान

टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के हेड कोच रहेंगे राहुल द्रविड़।

Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के मेंस टीम का अगला हेड कोच कौन होगा ये बड़ा सवाल है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गौतम गंभीर कथित तौर पर यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स फ्रेंचाइजी के मेंटोर के रूप में उनके सफल कार्यकाल के बाद ऐसा माना जा रहा है कि गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे।

ऐसा माना जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका के लिए कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर के साथ-साथ स्टीफन फ्लेमिंग और एंडी फ्लावर जैसे अन्य आईपीएल कोचों के साथ चर्चा कर सकता है। लेकिन गंभीर के रेस में आने के बाद से इन सभी नामों पर चर्चा होना बंद हो गया है।

गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच

इंडिया टुडे समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राहुल द्रविड़ की जगह अब गौतम गंभीर हेड कोच का पद संभालेंगे। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, इससे पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स से भी जुड़े हुए थे।

बीसीसीआई ने हेड कोच पद के लिए 27 मई तक आवेदन मंगवाए थे। कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर ने भी इसके लिए आवेदन किया था। बीसीसीआई न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी हेड कोच पद के लिए बात कर रही थी। हालांकि, किसी कारणवश उन प्लेयर्स के साथ बात नहीं बन पाई।

गौतम गंभीर आईपीएल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। तब कोलकाता ने अपना दोनों आईपीएल खिताब गंभीर की कप्तानी में साल 2012 और साल 2014 में जीता था। इसके बाद KKR की फ्रेंचाइजी 10 सालों तक कोई खिताब नहीं जीत पाई। गौतम गंभीर को आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का मेंटर बनाया गया था। उनकी मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता।

close whatsapp