IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में हार के बाद स्वदेश भागे पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में हार के बाद स्वदेश भागे पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली 

पारिवारिक स्वास्थ्य कारणों की वजह से कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी 

Pat Cummins (Image Source: Getty Images)
Pat Cummins (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह परिवार में एमरजेंसी स्वास्थ्य कारणों की वजह से स्वदेश लौटे हैं और तीसरे टेस्ट मैच से पहले उनके भारतीय उपमहाद्वीप में लौटने की संभावना है।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 से 5 मार्च के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं भारत लौटने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान सिडनी में कुछ दिन बिता सकते हैं।

टेस्ट सीरीज में औसत रहा है कंगारू टीम का प्रदर्शन

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। तो वहीं खुद कप्तान पैट कमिंस भी विकेट लेने के लिए जूझते हुए नजर आए हैं।

साथ ही टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के बारे में आपको बताएं तो नागपुर टेस्ट को टीम इंडिया ने पारी और 132 रन से तो दिल्ली टेस्ट को 6 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरी तरफ अगर पैट कमिंस तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से नहीं जुड़ पाते हैं तो उपकप्तान स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया दे सकती है कड़ी चुनौती

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम रोहित एंड कंपनी को कड़ी चुनौती देती हुई नजर आ सकती है। गौरतलब है कि इस टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई खेमे में लेग स्पिनर माइकल स्वेपसन, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है।

स्टार्क और हेजलवुड पूरी तरह फिट ना होने कारण सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, तो स्वेपसन पारिवारिक कारणों की वजह से टीम से समय से नहीं जुड़ पाए थे।

close whatsapp