इधर जनता IPL के पीछे पागल हो रही है, उधर चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में शतक जड़ रहे हैं
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने गए हैं बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा।
अद्यतन - अप्रैल 8, 2023 4:16 अपराह्न

टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ भारत से 1 ही प्रारूप खेलते हैं। इसमें से एक नाम चेतेश्वर पुजारा का भी है, जिन्हें टेस्ट प्रारूप का सबसे बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। साथ ही इस खिलाड़ी ने हर बार इस बात को साबित भी किया है, इसी कड़ी में एक बार फिर से पुजारा की चमक विदेशी मैदान पर देखने को मिली है।
चेतेश्वर पुजारा को नहीं मिलते IPL में मौके
टेस्ट के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को IPL ज्यादा रास नहीं आता है, वहीं जब भी वो किसी टीम में जाते हैं उन्हें वहां अंतिम 11 में खेलने का मौका नहीं दिया जाता और इस खिलाड़ी की आखिरी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी।
WTC फाइनल से पहले चेतेश्वर पुजारा ने खुश कर दिया
*इस वक्त इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने गए हैं बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा।
*पुजारा ससेक्स टीम से खेल रहे हैं और कप्तानी भी कर रहे हैं।
*वहीं पुजारा ने डरहम के खिलाफ शानदार शतक लगाया है।
*सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है इस खिलाड़ी का नाम।
टीम ने चेतेश्वर पुजारा के शतक के बाद पोस्ट किया शेयर
टीम की जर्सी में पुजारा की तस्वीर
टीम इंडिया को खेलना है WTC का फाइनल
दूसरी ओर IPL के बाद टीम इंडिया को जून में WTC का फाइनल खेलना है, जहां भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा और WTC के लिहाज से पुजारा का ये शतक काफी ज्यादा अहम है। इससे पहले भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC फाइनल खेला था और हार का सामना करना पड़ा था।