पांड्या ब्रदर्स के नए घर की कीमत जान कर हो जाएंगे हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांड्या ब्रदर्स के नए घर की कीमत जान कर हो जाएंगे हैरान

हाल ही में हार्दिक और क्रुणाल ने अपना नया घर खरीदा है।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

टीम इंडिया में इस समय हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का बोलबाला है। दोनों खिलाड़ी इस समय नीली जर्सी में देश के लिए खेल रहे हैं। वहीं, अब दोनों भाई एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार सुर्खियां इनका खेल नहीं बल्कि इनका नया घर बटोर रहा है। जी हां, पांड्या ब्रदर्स का नया आशियाना अपनी कीमत के चलते लगातार खबरों में बना हुआ है।

यहां जाने हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के नए घर की कीमत

वैसे तो दोनों भाई वड़ोदरा के रहने वाले हैं और दोनों ने रणजी क्रिकेट भी वड़ोदरा से ही खेला है लेकिन अब हार्दिक और क्रुणाल ज्यादातर समय अपने परिवार वालों के साथ मुंबई में ही बिताते हैं। साथ ही वे कई बार सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते है।

*8BHK है पांड्या भाईयों का नया अपार्टमेंट।
*3838 वर्गफुट में फैला है ये नया अपार्टमेंट।
*30 करोड़ रुपए है इस अपार्टमेंट की कीमत।
*मुंबई की मशहूर रुस्तमजी पैरामाउंट सोसाइटी में है ये अपार्टमेंट।
*बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ के पड़ोसी बने हैं पांड्या ब्रदर्स।

पांड्या ब्रदर्स के सफर पर नजर

पांड्या भाईयों ने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखा है। दोनों भाईयों ने गरीबी को मात देकर खुद को इस मुकाम पर खड़ा किया है। हार्दिक और क्रुणाल की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके पिता का है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके पिता ने उनको क्रिकेट खेलने के लिए बढ़ावा दिया था, साथ ही वो कई बार दोनों के मैच भी देखने जाया करते थे।

*सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए आज भी अपने पिता को याद करते हैं पांड्या ब्रदर्स।
*दोनों ही भाईयों ने ऑलराउंडर के तौर पर शुरू किया था अपना करियर।
*सबसे पहले हार्दिक ने किया था टीम इंडिया में डेब्यू, फिर क्रुणाल को मिला था मौका।
*दोनों ही IPL में मुंबई की टीम से खेलते हैं।
*पांड्या ब्रदर्स अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी रहते हैं चर्चा में।
*दोनों भाईयों की हो चुकी है शादी, हार्दिक हैं एक बेटे के पिता।

close whatsapp