IPL 2024: SRH के खिलाड़ी DC के खिलाफ एक और रिकॉर्ड बनाने का है पूरी तरह से तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: SRH के खिलाड़ी DC के खिलाफ एक और रिकॉर्ड बनाने का है पूरी तरह से तैयार

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Sunrisers Hyderabad (Pic SOurce-X)
Sunrisers Hyderabad (Pic SOurce-X)

आज यानी 20 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा। हालांकि इस शानदार मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। डेनियल विटोरी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बड़ा हुआ है और टीम इस मैदान पर 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2024 सीजन में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 287 रन बनाए थे। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। यही नहीं इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 277 रनों का रिकॉर्ड बनाया था। टीम के बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वो एक बार फिर से धुआंधार बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें डेनियल विटोरी कह रहे हैं कि,’अभी तक हमारे टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे टीम के बल्लेबाज आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। ट्रेविस हेड भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। क्लासेन और अब्दुल समद ने भी अपना काम बखूबी से निभाया है। दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम काफी छोटा है और हम यहां एक और रिकॉर्ड बना सकते हैं।’

यह रही सनराइजर्स हैदराबाद की वीडियो:

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है, हालांकि टीम के गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। बता दें, आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस सीजन की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने 7 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्होंने हार झेली है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दिल्ली टीम 6 अंकों के साथ छठवें पायदान पर है। यह अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन का पहला मैच होगा और दोनों ही टीमें इसमें अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?