ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया को नहीं करने दिया गया आराम, खास जगह पहुंचे खिलाड़ी!
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है खास वीडियो।
अद्यतन - Feb 20, 2023 1:36 pm

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का विजय रथ जारी है, जहां नागपुर के बाद दिल्ली में भी रोहित की सेना ने लाल गेंद के खिलाफ फतह हासिल की है। दूसरी ओर मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक खास जगह गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया की जीत में जेडजा चमके
दिल्ली टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत में सबसे ज्यादा अहम भूमिका सर जडेजा की रही, जहां जडेजा ने पहली पारी में 3 विकेट लिए और दूसरी पारी में 7 विकेट अपने नाम करते हुए पूरे मुकाबले में कुल 10 विकेट झटके।
मैच खत्म होते ही टीम इंडिया पहुंची एक खास जगह
*टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है खास वीडियो।
*इस वीडियो में नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी और पूरा स्टाफ।
*जहां स्टाफ सहित सभी खिलाड़ी पहुंचे थे प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने।
*इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय से जुड़ी अहम जानकारी ली।
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर ये वीडियो किया गया है शेयर
जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी
पैट कमिंस लौटे अचानक से ऑस्ट्रेलिया
दूसरी ओर तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से एक बड़ी खबर आई है, जहां टीम के कप्तान पैट कमिंस अचानक से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। इस लेकर बताया जा रहा है कि वह परिवार में एमरजेंसी स्वास्थ्य कारणों की वजह से वापस ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं और तीसरे टेस्ट मैच से पहले जो 1 मार्च से शुरू हो रहा है वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे।