विराट-दीपक के बाद अब सूर्यकुमार यादव को आ गई अचानक से भगवान की याद!
सूर्यकुमार यादव ने अपनी वाइफ के साथ एक पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Feb 21, 2023 3:22 pm

एक समय था जब ऐसा लग रहा था कि सूर्यकुमार यादव शायद ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर पाएंगे, लेकिन इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और SKY आज टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूपों में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं अब विराट की तरह सूर्य भी भगवान की भक्ति शुरू कर चुके हैं, जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
सूर्यकुमार यादव के लिए खास नहीं रहा टेस्ट डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए पहले टेस्ट मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन बल्ले के साथ SKY का ये टेस्ट डेब्यू खास नहीं रहा और वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। वहीं दिल्ली टेस्ट में सूर्य को टीम से बाहर करना पड़ा और उनकी जगह श्रेयस अय्यर ने ली।
आपने ये रूप नहीं देखा होगा सूर्यकुमार यादव का शायद!
*सूर्यकुमार यादव ने अपनी वाइफ के साथ एक पोस्ट किया शेयर।
*मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए और फिर दर्शन के बाद की थी तस्वीरें।
*तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे SKY वाइफ के साथ।
*सूर्य की इन तस्वीरों पर थोड़ी ही देर में आए लाखों लाइक्स।
अपनी वाइफ के साथ पहुंचे थे सूर्यकुमार यादव
SKY ने टेस्ट डेब्यू करने के बाद स्पेशल पोस्ट शेयर किया था
ICC ने भी माना सूर्य को टी20 का बेस्ट बल्लेबाज
भले ही SKY वनडे और टेस्ट में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन ना कर पा रहे हैं, लेकिन टी20 में उनका कोई तोड़ नहीं है और हाल ही में उन्हें ICC की तरफ से टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।