'अपना तो देख लो पहले'- आइसलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली को किया ट्रोल, भारतीय फैंस ने दिया करारा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अपना तो देख लो पहले’- आइसलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली को किया ट्रोल, भारतीय फैंस ने दिया करारा जवाब

विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट मैच की पहली इनिंग में 44 और दूसरी इनिंग में 20 रन की पारी खेली थी।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने एशिया कप 2022 में धमाकेदार वापसी की। कोहली तब से लेकर अब तक व्हाइट बॉल क्रिकेट में चार शतक जड़ चुके हैं। फैंस को अब क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में विराट कोहली से बड़े पारी की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली शानदार नजर आ रहे थे लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए।

हालांकि कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि टेस्ट में विराट कोहली जल्द ही बड़ी पारी खेलते हुए दिख सकते हैं। लेकिन इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली को लेकर एक ट्वीट कर दिया जो कि भारतीय फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। उसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उस ट्वीट को लेकर आइसलैंड क्रिकेट को जमकर ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं।

आइसलैंड क्रिकेट की इस बात पर फैंस हुए नाराज

विराट कोहली के बल्ले से शतक का इंतजार दुनिया भर के फैंस को होता है। विराट कोहली के शतक का इंतजार करते हुए ही आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक ट्वीट किया है। आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा है, ‘यह आंकड़ा हमारे कई भारतीय प्रशंसको को खुश नहीं करेगा, लेकिन विराट कोहली के पिछले शतक (2019) के बाद से अब तक 23 टेस्ट हो चुके हैं। कितना लंबा इंतजार करना बहुत लंबा इंतजार होता है?

आइसलैंड क्रिकेट के इस ट्वीट पर भारतीय फैंस ने अपना गुस्सा निकाला। भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर कोहली का समर्थन करते हुए नजर आए। फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी लिखा कि, शतक लगाना ही केवल लक्ष्य नहीं होता हैं और वैसे भी उन्होंने काफी शतक लगाए हैं।

सोशल मीडिया में विराट कोहली के सपोर्ट में फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/VaddepallyPrav/status/1628366585642758148?s=20

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। कोहली इस सीरीज में अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। दिल्ली टेस्ट में कोहली पहली इनिंग में 44 और दूसरी इनिंग में 20 रन बनाने में कामयाब रहे थे। फैंस ऐसे में इंदौर में कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

close whatsapp