'उनके जैसा काम करूंगा तो कोई भी मुझे टीम से बाहर नहीं कर पाएगा'- दीपक चाहर का सनसनीखेज बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनके जैसा काम करूंगा तो कोई भी मुझे टीम से बाहर नहीं कर पाएगा’- दीपक चाहर का सनसनीखेज बयान

दीपक चाहर आईपीएल 2023 से धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है।

Hardik Pandya Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya Deepak Chahar (Photo Source: Twitter)

भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर पिछले एक साल से चोटिल रहने के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। दीपक चाहर अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। दीपक आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। इसी बीच स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आपको बता दें कि, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस वक्त भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी बने हुए हैं। लेकिन भारतीय टीम को ऐसे ही और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों की जरूरत है। दीपक चाहर ने अपने प्रदर्शन पर बयान देते हुए कहा है कि अगर वो अपनी बल्लेबाजी को थोड़ा और सुधार लेते हैं तो वह भारतीय टीम में ऑलराउंडर के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

बल्लेबाजी को और बेहतर करना होगा- दीपक चाहर

दीपक चाहर ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी की थी लेकिन वह दोबारा चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। भारत को इस साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है। वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के लिए जाहिर तौर पर दीपक चाहर को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दीपक चाहर के मुताबिक टीम में परमानेंट जगह बनाने के लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी को थोड़ा और सुधारना होगा।

स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए दीपक चाहर ने अपनी प्रक्रिया को लेकर बात की। उन्होने कहा कि, वह शुरू से एक ही प्रक्रिया को फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं। दीपक चाहर ने कहा, ‘अगर मैं गेंद को 140 की रफ्तार से स्विंग कराता हूं तो मुझे बल्लेबाज को आउट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर मैं अपने बल्लेबाजी को थोड़ा और बेहतर बना लूं तो मेरे लिए भारतीय टीम में हमेशा जगह रहेगी। आज भी और आज से 10-15 साल बाद भी।’

टीम में बहुत प्रतियोगिता है- दीपक चाहर

दीपक चाहर ने भारतीय टीम में चल रही प्रतियोगिता को लेकर भी बात की। दीपक चाहर के मुताबिक अगर वो तीनों स्थानों पर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो वो भी हार्दिक पांड्या की तरह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। दीपक ने अपनी बल्लेबाजी को भी प्लस पाइंट बताया है।

‘आप हार्दिक पांड्या को देख लीजिए, वह तीनों चीज़ें शानदार तरीके से कर रहे हैं। तेज और स्विंग गेंदबाजी कर रहे, बल्लेबाजी कर रहे हैं। कम से कम 1-2 साल तक तो कोई भी टीम में उनकी जगह नहीं ले सकता है। वह इस वक्त सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है। तो यह सिर्फ मेरे लिए नहीं हैं अगर कोई भी वैसा काम करके दिखाए तो वो टीम में स्थाई जगह बना सकता है।’

close whatsapp