WPL 2025 Full Schedule

WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, गुजरात-बेंगलुरु के बीच होगा पहला मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है।

WPL Champion RCB Women (Photo Source: Getty Images)
WPL Champion RCB Women (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग के 2025 संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 फरवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। तीसरे संस्करण में चार शहरों – बड़ौदा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई – में कुल 22 मैच होंगे, जिसका फाइनल 15 मार्च को होगा।

इस सीजन की शुरुआत बड़ौदा के नए बने बीसीए स्टेडियम से होगी, जहां पहले 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बेंगलुरु और फिर लखनऊ में मैच खेले जाएंगे, जो इस सीजन में WPL का डेब्यू वेन्यू होगा। टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 13 और 15 मार्च को क्रमशः एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल होंगे।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा चैंपियन आरसीबी का पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां उनका सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।’’ प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘‘टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में होगा जिसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) अंतिम दो लीग मैच और दो प्ले ऑफ मुकबालों- एलिमिनेटर (13 मार्च) और फाइनल की मेजबानी करेगा।’’

पॉइंट्स टेबल में टॉप रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। पिछले सत्र के प्रारूप को जारी रखते हुए प्रत्येक दिन एक ही मैच होगा।

WPL 2025 महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा कार्यक्रम

तारीख मैच स्थान
14 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू वडोदरा
15 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा
17 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू वडोदरा
18 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
19 फरवरी यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
21 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस बेंगलुरु
22 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स बेंगलुरु
24 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम यूपी वॉरियर्स बेंगलुरु
25 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स बेंगलुरु
26 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स बेंगलुरु
27 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम गुजरात जायंट्स बेंगलुरु
28 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस बेंगलुरु
1 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु
3 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स लखनऊ
6 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस लखनऊ
7 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
8 मार्च यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू लखनऊ
10 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई
11 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू मुंबई
13 मार्च एलिमिनेटर मुंबई
15 मार्च फाइनल मुंबई

नोट: सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

close whatsapp