'मुझे उनकी बल्लेबाजी बहुत ज्यादा पसंद है'- विराट कोहली का सबसे बड़ा फैन है अफगानिस्तान का ये युवा बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे उनकी बल्लेबाजी बहुत ज्यादा पसंद है’- विराट कोहली का सबसे बड़ा फैन है अफगानिस्तान का ये युवा बल्लेबाज

रहमनुल्लाह गुरबाज ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ 31 गेंदो में 62 रनों की पारी खेली है।

Virat Kohli Rehmanullah Gurbaz (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Rehmanullah Gurbaz (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग में 23 फरवरी का महामुकाबला पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया। इस मैच को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रहमनुल्लाह गुरबाज के 62 रनों की पारी के बदौलत 6 विकेट से अपने नाम किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड को पिछले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से टीम की वापसी बहुत जरूरी थी। मैच के बाद अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने अपनी इस खास पारी को लेकर बात की।

मेरी बाबर आज़म से बात हुई थी- गुरबाज

रहमनुल्लाह गुरबाज ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ 31 गेंदो का सामना करते हुए 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। मैच जीतने के बाद अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज ने बताया कि पेशावर जाल्मी के खिलाफ उन्होंने गेम प्लान बदला था जो कि सफल हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए गुरबाज ने कहा, ‘आज मैंने अपनी बल्लेबाजी में एक बदलाव किया वह था स्ट्राइक रोटेट करना। मेरा ज्यादा ध्यान आज अच्छा क्रिकेट शॉट खेलने पर था। मैच से पहले मेरी और बाबर आजम के बीच बात हुई थी। मैंने बस उसको आजमाने की कोशिश की।

मैं इससे पहले हर गेंद को हिट करने की कोशिश करता था। लेकिन आज मैंने बाबर आजम की बल्लेबाजी देखी जब वह अंदर बल्लेबाजी कर रहे थे। मेरा ध्यान इस बात पर था कि वह किस तरह से बाउंड्री मारते हैं।’

मुझे विराट कोहली पसंद है- रहमनुल्लाह गुरबाज

रहमनुल्लाह गुरबाज ने बातचीत के दौरान अपने फेवरेट खिलाड़ी का भी जिक्र किया। गुरबाज के अनुसार उन्हें एबी डिविलियर्स को बल्लेबाजी करते हुए देखना बहुत पसंद हैं। लेकिन इस वक्त वह विराट कोहली के फैन है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि, ‘जब मैं छोटा था तब मुझे एबी डिविलियर्स को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करता था। उनकी एनर्जी और एग्रेसिव बल्लेबाजी का मैं फैन था। लेकिन हाल में मुझे विराट कोहली की बल्लेबाजी ज्यादा पसंद है।’

close whatsapp