ये सही है गुरू! अब धोनी के छोटे भाई को बिगाड़ने में लगे हुए स्पिनर युजी चहल
युजी चहल की सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक नई तस्वीर।
अद्यतन - फरवरी 25, 2023 3:43 अपराह्न

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल खबरों में ना रहे, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता है। ये खिलाड़ी आए दिन सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोर ही लेता है। इसी कड़ी में ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, जहां इस बार चंचल चहल की एक तस्वीर सामने आई है और ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे युजी चहल
जी हां, टीम इंडिया के लिए लगातार वनडे और टी20 खेलने वाले युजी चहल पिछले कुछ समय से अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए रहे हैं, जिसके कारण उन्हें कम और उनके दोस्त कुलदीप यादव को ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं।
युजी चहल ने मिस्टर IPL को भी अपना जैसा बना दिया
*युजी चहल की सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक नई तस्वीर।
*जहां इस तस्वीर में चहल के साथ मिस्टर IPL यानी की सुरेश रैना हैं।
*वहीं तस्वीर में रैना ने दिया है चहल के साथ उनका फेमस पोज ।
*अब फैन्स को इन दोनों की ये तस्वीर आ रही है काफी ज्यादा पसंद।
इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है युजी चहल की तस्वीर
वनडे सीरीज की तैयारी में बिजी है स्पिन गेंदबाज इन दिनों
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी खेलनी है, जिसे लेकर युजी चहल ने तैयारियां शुरू कर दी है और वो इन दिनों NCA में मौजूद हैं जहां वो टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ वनडे सीरीज के लिए खुद को तैयार करे रहे हैं।