पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री की वो एक बात, जिसने पूरी तरह से बदल दिया रवींद्र जडेजा का करियर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री की वो एक बात, जिसने पूरी तरह से बदल दिया रवींद्र जडेजा का करियर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर रवींद्र जडेजा ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है।

Ravindra Jadeja Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
Ravindra Jadeja Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में रवींद्र जडेजा ने अब तक गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है और साथ ही में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। दिल्ली टेस्ट के दूसरी इनिंग में जडेजा ने 7 विकेट अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया को 113 रनों पर ऑल आउट किया था।

इसी बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने रवींद्र जडेजा से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उसमें उन्होंने खुलासा करते हुए बताया है कि जडेजा ने किस तरह से अपने आप को बदला कि आज वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बन गए हैं।

हमने उसको बल्लेबाजी में मेहनत करने के लिए कहा- रवि शास्त्री

ICC रिव्यू के एपिसोड में पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने रवींद्र जडेजा के साथ 2019 में हुए एक बातचीत को याद करते हुए कहा, ‘उसके अंदर खेल को लेकर काफी ज्यादा जुनून है। मुझे उसके साथ 2019 में लॉर्ड्स में हुई बातचीत याद है। वह उस दिन मैच नहीं खेल रहा था। हमारे बीच काफी बात हुई, गेंदबाजी कोच भरत अरूण भी उस वक्त मौजूद थे। हमने उससे कहा तुममें सब कुछ है। बस अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दो नेट्स में उस श्रेत्र में मेहनत करों। क्योंकि आपके पास खेल और प्रतिभा दोनों हैं।’

रवि शास्त्री ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने और भरत अरूण ने मिलकर रवींद्र जडेजा को उनकी ताकत को समझने में मदद की। लॉर्ड्स में हुई बातचीत के बाद रवींद्र जडेजा ने अपने ऊपर मेहनत करना शुरू किया। जिसके बाद वह सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनने के ओर अग्रसर होते चले गए।

रवि शास्त्री ने बताया कि, उसके बाद टीम मैनेजमेंट ने जडेजा पर भरोसा दिखाया और वह हर मौकों पर खड़े होते हुए नजर आए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्च मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। जाहिर तौर पर फैंस इस मैच में वापस से जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने के लिए बेताब होंगे।

close whatsapp