'तौबा-तौबा सारा मूड ही खराब कर दिया....'- IPL 2023 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह तो फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘तौबा-तौबा सारा मूड ही खराब कर दिया….’- IPL 2023 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह तो फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह IPL और WTC Final 2023 से बाहर हो सकते हैं।

Jasprit Bumarh (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumarh (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। चोटिल रहने के चलते जसप्रीत बुमराह को एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 छोड़ना पड़ा था। भारतीय टीम और फैंस लंबे समय से बुमराह की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन अब बुमराह की वापसी का इंतजार और लंब हो चुका है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 और जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया में फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2023 नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह चोट से अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। जसप्रीत बुमराह लगभग पांच महीने और मैदान से बाहर रहने वाले हैं। जिसके चलते जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2023 छोड़ना पड़ सकता है। वहीं टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

सीरीज में टीम इंडिया इस वक्त 2-0 से आगे चल रही है। सीरीज के अगले मुकाबले को जीतकर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो बुमराह जून में खेले जाने वाले WTC 2023 के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं।

भारतीय टीम इस वक्त यही दुआ कर रही है कि, इस साल खेले जाने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले बुमराह पूरी तरह फिट हो जाएं। जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद । फैंस जमकर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बुमराह के बाहर होने का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

बुमराह के बाहर होने पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1630101560310267905?s=20

close whatsapp