सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने नन्हे फैन को दी जन्मदीन की बधाई, Sweet Gesture के कायल हुए फैंस
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नहीं दिखेंगे ऋषभ पंत।
अद्यतन - फरवरी 27, 2023 6:03 अपराह्न

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। उस एक्सीडेंट में ऋषभ पंत को कुछ गंभीर चोटें आई थी, उसकी वजह से वो लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले हैं। ऋषभ पंत इस वक्त बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
पंत घुटने की सर्जरी के बाद धीरे-धीरे अपने नॉर्मल दिनचर्या में वापसी कर रहे हैं। इस बीच पंत का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए एक फैन ने ऋषभ से एक छोटी सी विश मांगी। जिसे ऋषभ ने पूरा भी कर दिया। पंत का ये जेस्चर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ऋषभ पंत ने नन्हे फैन को दी जन्मदिन की बधाई
दरअसल सोशल मीडिया पर ऋषभ के एक फैन ने ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने अपने बच्चे के जन्मदिन की बात करते हुए लिखा था, ‘हेलो ऋषभ पंत, आशा है आपका रिकवरी प्रोसेस सही से जा रहा होगा। मेरा बेटा अयान आपका बहुत बड़ा फैन हैं। बाएं हाथ का खिलाड़ी है वह आपके जैसा बनना चाहता हैं। 30 दिसंबर से वह आपके ठीक होने की दुआ कर रहा है। आज वह 6 साल का हो रहा है, क्या आप उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे?’
Hey @RishabhPant17,
Hope your recovery process is going smooth?
My son, Ayan — is your biggest fan. A heart warrior & a fellow left-hander, he aspires to be like you. He has been praying for your recovery since Dec 30.
He turns 6 today. Could you pls wish ‘birthday’ to him? pic.twitter.com/eeVI3CyzuT
— Suvajit Mustafi (@RibsGully) February 27, 2023
यह ट्वीट देखकर ऋषभ पंत ने अयान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अयान, तुम्हारा यह साल शानदार रहें।’ जिसके बाद फैन सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का धन्यवाद देते हुए भी नजर आए। ऋषभ पंत का यह स्वीट जेस्चर फैंस को काफी पसंद आया। फैंस ऋषभ पंत की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनको जल्दी वापसी करने के लिए भी कह रहे हैं।
Happy birthday Ayan . Have a great year 😊😊🎂🎂
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) February 27, 2023
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आ रही है। युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को इस सीरीज में फैंस मिस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत इस साल आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए भी नजर नहीं आएंगे। ऋषभ की जगह डेविड वॉर्नर दिल्ली टीम की कमान संभालते हुए दिख सकते हैं।