एक दूजे के हुए शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर, मालती चहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में साझा की तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक दूजे के हुए शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर, मालती चहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में साझा की तस्वीरें

आज यानी 27 फरवरी को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर के साथ शादी कर ली।

Shradul Thakur (Pic Source-Twitter)
Shradul Thakur (Pic Source-Twitter)

आज यानी 27 फरवरी को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर के साथ शादी कर ली। बता दें, दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों विवाह बंधन में मराठी रिति रिवाजों के साथ बंधे। इस वक्‍त सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं।

इसी के साथ भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर दीपक चहर की बहन मालती चहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की शादी की तस्वीरों को साझा किया। वो खुद भारतीय क्रिकेटर की शादी में गई थी।

हाल ही में टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों ने अक्षर पटेल और केएल राहुल शादी रचाई थी। शार्दुल ठाकुर की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी दुल्हन को एकटक निगाहों से देख रहे हैं। हालांकि शार्दुल से ज्यादा चर्चा उनकी वाइफ की एंट्री के हुए। मिताली पारुलकर घुंघट में एंट्री मारती हैं जिसे देख वहां मौजूद लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए।

ये रही शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की शादी की वीडियो:

बता दें, शार्दुल की पत्नी मिताली काफी पढ़ी-लिखी है। वो मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी है। इसके अलावा वह कई बड़ी कंपनियों में सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी वो एक बेकरी कंपनी चलाती हैं। की शादी में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे क्रिकेटर शामिल हुए। इनके साथ युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद रहीं। शार्दुल ने जनवरी 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2022 में खेला था।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्‍ट मैच 1 मार्च से खेला जाना है। दूसरे टेस्‍ट के बाद काफी ब्रेक है। जिसके चलते रोहित शर्मा खुद इस शादी का हिस्‍सा बन पाए। शार्दुल और मिताली की सगाई भी मुंबई में ही एमसीए के एक कॉम्प्लेक्स में हुई थी।

close whatsapp