IND vs AUS: नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, शेन वाॅर्न जैसे दिग्गज को पछाड़ा
लियोन ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में किया इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम
अद्यतन - मार्च 1, 2023 2:42 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह एशियाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।
नाथन लियोन ने शेन वाॅर्न को पीछे छोड़ा
बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में रवींद्र जडेजा का विकेट लेते ही नाथन लियोन एशियाई सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि उन्होंने इस मामले में हमवतन खिलाड़ी और विश्व के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वाॅर्न को भी पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि नाथन लियोन के अब एशिया में टेस्ट क्रिकेट में 129 विकेट हैं। इससे पहले एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शेन वाॅर्न (127), डेनियल विटोरी (98), डेल स्टेन (92), जिमी एंडरसन (82) और कर्टनी वाॅल्श (77 विकेट) थे। लेकिन अब इन सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़कर नाथन लियोन ने इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम किया है।
वहीं आपको नाथन लियोन के एशिया में विकेट लेने का आंकड़ों को बारे में बताएं तो उन्होंने सबसे ज्यादा 45 विकेट श्रीलंका और 12 विकेट पाकिस्तान में लिए हैं। इसके अलावा तीसरे टेस्ट मैच में जडेजा का विकेट लेने के अलावा उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और केएस भरत का भी विकेट निकाला।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच, भारत की पहली पारी का हाल:
मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे कुल 109 रन पर ऑल आउट हो गई। भरत की तरफ से सबसे ज्यादा 22 रन विराट कोहली ने बनाए। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट मैथ्यू खुनेमन ने लिए तो नाथन लियोन को 3 और टाॅड मर्फी को 1 विकेट मिला।