IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने इंदौर में दूसरे दिन अपनी उंगली से खून निकलने के बावजूद गेंदबाजी की
भारत की दूसरी पारी के पहले ओवर में स्टार्क के साथ घटी ये घटना
अद्यतन - मार्च 2, 2023 1:36 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंदबाजी करते हुए उंगली में चोट लग गई है। बता दें कि स्टार्क के साथ ये घटना भारत की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में देखने को मिली है।
गौरतलब है कि इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समय बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच के दूसरे दिन स्टार्क के साथ ये घटना हो गई। इसके बाद मिचेल ने भी मिसाल पेश करते हुए उंगली से खून निकलते हुए ओवर पूरा किया और उसके बाद ही चोट का इलाज कराया।
Cricket is more than just a game!
📸: Disney + Hotstar#CricTracker #MitchellStarc #INDvAUS pic.twitter.com/tgb5BJEKMw
— CricTracker (@Cricketracker) March 2, 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच:
बता दें कि मैच के दूसरे दिन भारत पर 47 रन की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आगे खेलना शुरू किया ही था कि 11 रन के अंदर टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 197 रनों पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 88 रनों की बढ़त बना ली है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा 60 रन उस्मान ख्वाजा ने बनाए तो मार्नस लाबुशेन ने 31 और स्टीव स्मिथ ने 26 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर भारत की तरफ से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 4 और रवि अश्विन व उमेश यादव ने क्रमश: 3-3 विकेट लिए।
तो वहीं खबर लिखे जाने तक रोहित एंड कंपनी ने दूसरी पारी में 22 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय चेतेश्वर पुजारा 20 और विराट कोहली 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा 12 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 38 रनों से पीछे है।