IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने पकड़ा ऐसा कैच कि श्रेयस अय्यर ड्रेसिंग रूप में जाने को हो गए मजबूर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने पकड़ा ऐसा कैच कि श्रेयस अय्यर ड्रेसिंग रूप में जाने को हो गए मजबूर 

अय्यर ने 26 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter)
Usman Khawaja (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। 1 मार्च को शुरू हुए इस टेस्ट मैच के आज दूसरे ही दिन, भारत अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हो गया है।

बता दें कि मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया 109 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके जबाव में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 109 रन बनाए। तो वहीं मैच में भारत पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम से 88 रनों से पिछड़ गया।

उस्मान ख्वाजा ने श्रेयस अय्यर को दिखाया पवेलियन का रास्ता

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से इतने रनों से पिछड़ने के बाद जब भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके एक के बाद विकेट गिरना शुरू हुआ। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर काउंटर अटैक करना चालू किया।

तो वहीं इसी क्रम में उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में आकर बल्लेबाजी करना शुरू किया। बता दें कि मैच में उन्होंने 27 गेंदों में 26 रन जड़े,  जिसमें अय्यर ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। तो वहीं स्पिनर पर अय्यर द्वारा अटैक को देखकर कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी योजना को बदला और तेज गेंदबाज मिचले स्टार्क को गेंदबाजी पर लगाया।

दूसरी तरफ कप्तान स्मिथ की ये चाल एक दम कामयाब रही और 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने तेजी शाॅट खेला, लेकिन मिड ऑफ पर मुस्तैद उस्मान खवाजा ने इस नामुमकिन से कैच को पकड़ श्रेयस अय्यर को पलेलियन का रास्ता दिखाया।

देंखे वीडियो

https://twitter.com/DaebakankitaF/status/1631225420573196288?s=20

close whatsapp