शायद धोनी का ये आखिरी IPL सीजन है, चेन्नई पहुंचने के बाद उनकी आंखें नम होती दिखी!
CSK टीम जल्द शुरू करने वाली है IPL 2023 की तैयारियां।
अद्यतन - Mar 3, 2023 3:43 pm

ये कहना गलत नहीं होगा की IPL में चेन्नई सुपर किंंग्स टीम को धोनी की वजह से पहचान मिली है, सीजन दर सीजन माही CSK टीम को सफल बनाते गए और खिताब के हकदार बनवाते गए। लेकिन अब ऐसे लगने लगा है कि थाला का बतौर खिलाड़ी ये आखिरी IPL होने वाला है, जिसके लिए माही चेन्नई भी पहुंच गए हैं।
2022 के सीजन में फ्लॉप थी धोनी की टीम
जी हां, साल 2022 के IPL में धोनी की CSK टीम का प्रदर्शन बेहद खराब था, जहां पहले जडेजा ने टीम की कप्तानी की थी और फिर बीच सीजन फिर से धोनी को कप्तान बना दिया गया था। उसके बाद भी टीम के प्रदर्शन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है।
एयरपोर्ट पर थोड़े उदास नजर आए कप्तान धोनी इस बार!
*CSK टीम जल्द शुरू करने वाली है IPL 2023 की तैयारियां।
*कैंप को लेकर टीम के सभी खिलाड़ी पहुंच गए हैं चेन्नई।
*धोनी भी पहुंचे चेन्नई, पहले एयरपोर्ट फिर होटल में हुआ शानदार स्वागत।
*वहीं थाला एयरपोर्ट पर थोड़े उदास नजर आए हैं इस बार।
धोनी तो इमोशनल ही हो गए यार!
टीम के बाकी खिलाड़ी भी पहुंच गए हैं चेन्नई
वहीं अब कैंप के लिए CSK टीम के बाकी खिलाड़ी धीरे-धीरे चेन्नई पहुंच रहे हैं, जिनके वीडियो खुद टीम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और अब CSK टीम के फैन्स भी धोनी सहित बाकी खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।