RCB-W vs DEL-W Dream11 Prediction, Playing 11 Updates, WPL Fantasy Cricket Tips, & More for Today's WPL Match

RCB-W vs DEL-W: Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट दूसरे WPL मैच के लिए

WPL 2023 का दूसरा मैच राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेन और दिल्ली कैपिटल्स वूमेन के बीच होगा

RCB-W vs DEL-W Dream11
RCB-W vs DEL-W Dream11 (Image Credit- Twitter)

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन आज 4 मार्च से शुरू हो चुका है। बता दें कि पहला मैच गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। तो वहीं कल रविवार को लीग के दूसरे मैच में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेन और दिल्ली कैपिटल्स वूमेन की टीम आमने सामने होंगी।

बता दें कि इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना बैंगलोर की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी जो महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में सबसे महंगी बिकने वाले खिलाड़ी थी। गौरतलब है कि मंधाना को आरसीबी ने 3.4 करोड़ रूपए में खरीदा था।

तो वहीं मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लैनिंग करती हुई नजर आएंगी, जिन्होंने हाल में ही अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को छठी बार टी-20 चैंपियन बनाया है। बता दें कि मैच में लैनिंग के अलावा रिचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्ज भी एक्शन में नजर आएंगी।

मैच जानकारी (MATCH DETAILS)

महिला प्रीमियर लीग मैच नंबर-2 ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

तारीख व दिन- 5 मार्च, रविवार

मैच शुरू होने का समय- दोपहर 3.30

मौसम- साफ रहेगा

पहली पारी का औसत स्कोर- 177

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी- बैंगलोर

पहले टेस्ट (1st test) मैच के लिए दोनों टीमों (RCB-W vs DEL-W) की संभावित प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेन (RCB-W):

स्मृति मंधाना (कप्तान), डीडी कसत, एचसी नाइट, एसएस पवार, सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, कनिका आहूजा, रिचा घोष, श्रेयांका पाटिल, रेणुका सिंह और एमएल स्कत।

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन (DEL-W):

मैग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, जेसिआ अख्तर, शेफाली वर्मा, एलाइस कैप्सी, तीतस सधू, एम मनी, एम कैप, टी भाटिया, जेश जोनासेन और पूनम यादव।

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

बता दें कि इस मैच के लिए ब्रेबोर्न की पिच एक दम बैलेंस नजर आने वाली है और पिछली पांच टी-20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 177 है। स्पिनर और तेज गेंदबाजों को पिच से बराबर मदद मिलती हुई नजर आएगी।

Suggested Playing XI for RCB-W vs DEL-W Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

विकेटकीपर (Wicket-keeper):

रिचा घोष (1)

बल्लेबाज (Batsman):

जेसिया अख्तर, एलाइस कैप्सी (2)

ऑलराउंडर (All-Rounder):

एलिस पैरी, शेफाली वर्मा, एम मनी और एम कैप (4)

गेंदबाज (Bowler)

श्रेयांका पाटिल, रेणुका सिंह, एमएल स्कत और जेश जोनासेन (4)

कप्तान (Captain):

रेणुका सिंह

उपकप्तान (Vice-Captain):

श्रेयांका पाटिल

close whatsapp