जब ईडन गार्डन में SRK और विराट कोहली ने किया पठान गाने पर डांस, दोनों के मूव्स ने लूटी महफिल
विराट कोहली से शाहरुख खान की मुलाकात और पठान पर दोनों का डांस भी फैंस के बीच छाया हुआ है।
अद्यतन - Apr 7, 2023 10:05 am

आईपीएल 2023 में 06 अप्रैल को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में RCB को 81 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। बैंगलोर के बल्लेबाज जिन्होंने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था वो इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। वहीं इस मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने खुद शाहरुख खान कोलकाता पहुंचे थे।
एक तरफ जहां RCB फैंस के अपनी टीम की हार से खुश थे, वहीं दूसरी तरफ उनके पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कुछ ऐसा काम किया जिसे देखकर RCB फैंस इस हार को भी भूल गए। दरअसल मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान जो अपनी टीम की जीत पर काफी उत्साहित दिख रहे थे, वो स्टेडियम में विराट से मिलने गए।
इसके बाद SRK ने विराट को झूमे जो पठान गाने पर डांस सिखाया। विराट और SRK के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो और फोटो को देखने के बाद फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यहां देखिए विराट और शाहरुख का वो वीडियो
This happened after the Clash Of The Titans 💪🏻 a 🫂 is a must after such high-voltage matches 🫶🏻
How endearing it is to see King Khan @iamsrk teaching the steps of #JhoomeJoPathaan to King Kohli @imVkohli 📸 🕺🏻🕺🏻#KKRvsRCB #ShahRukhKhan #KKR #AmiKKR #RCB #ViratKohli pic.twitter.com/DiHCgb5nbU— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) April 6, 2023
RCB को मिली करारी हार
वहीं अगर बात इस मैच की करें तो RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरूआत में उनका ये फैसला, सही साबित होता हुआ नजर आया। कोलकाता की टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक छोर पर टिके रहे और वो 44 गेंदों में 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए। देखते ही देखते कोलकाता 89 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी।
एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि केकेआर शायद 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन तभी मैदान पर रिंकू सिंह और शॉर्दुल ठाकुर का तूफान आया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 103 रनों की साझेदारी हुई। शॉर्दुल ने 29 गेंदों में 68 और रिंकु सिंह ने 33 गेंदों में 46 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।
204 रनों के लक्ष्य के जवाब में, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही RCB की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। RCB 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई।