अभी भी करोड़ों में खेल रहे हैं Ajinkya Rahane, एक झटके में खरीद ली सबसे शानदार लग्जरी कार - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभी भी करोड़ों में खेल रहे हैं Ajinkya Rahane, एक झटके में खरीद ली सबसे शानदार लग्जरी कार

बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने हाल ही में खरीदी है एक लग्जरी कार।

Ajinkya Rahane  (Image Credit- Instagram)
Ajinkya Rahane  (Image Credit- Instagram)

Ajinkya Rahane भले ही अब टीम इंडिया से ना खेल रहे हो, लेकिन आज भी वो पूरे स्वैग के साथ रहते हैं। जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है, जहां रहाणे की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इस तस्वीर में ये बल्लेबाज एक ऐसी चीज के साथ नजर आ रहा है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

फिर से IPL में धमाका करेंगे Ajinkya Rahane

जल्द ही IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है, वहीं Ajinkya Rahane इस लीग में अब CSK टीम से खेलते हैं। साल 2023 में रहाणे की बल्लेबाजी देख हर कोई हैरान हो गया था और उन्हें बेहद ताबड़तोड़ अंदाज में क्रिकेट खेला था। ऐसे में फिर से IPL आ रहा है और रहाणे से फैन्स को काफी उम्मीदें रहने वाली है। इससे पहले रहाणे KKR टीम में थे, उससे पहले वो दिल्ली टीम में रहे हैं और उन्होंने IPL में राजस्थान टीम की भी कप्तानी की थी। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें CSK टीम से खेलते हुए पसंद किया गया है।

Ajinkya Rahane करोड़ों की कार एक झटके में खरीद लेते हैं

*बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने हाल ही में खरीदी है एक लग्जरी कार।
*Mercedes-Maybach GLS 600 के मालिक बने हैं बल्लेबाज रहाणे।
*वहीं ये शानदार कार लगभग-लगभग 3 करोड़ के आस-पास की है।
*परिवार के साथ अपनी नई सवारी लेने पहुंचा था टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।

अपनी नई सवारी के साथ Ajinkya Rahane की तस्वीर

रहाणे की कप्तानी में मुंबई अब किस टीम के खिलाफ खेलेगी?

दूसरी ओर रणजी ट्रॉफी में रहाणे की कप्तानी में अब मुंबई टीम क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी, जहां टीम का ये मैच 23 फरवरी से शुरू होगा और इस मुकाबले में मुंबई टीम के सामने बड़ौदा की टीम होगी।

क्वार्टरफाइनल मैच के लिए मुंबई की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुवेद पारकर, तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, मोहित अवस्थी, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, अथर्व अंकोलेकर, जय गोकुल बिस्टा, रॉयस्टन डायस, भूपेन लालवानी, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिल्वेस्टर डिसूजा, सूर्यांश शेडगे, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर, अमोघ भटकल।

close whatsapp