टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम इंडिया से पत्ता क्या कटा, Ajinkya Rahane तो अकेलेपन का शिकार हो गए
Ajinkya Rahane को अब टीम इंडिया से खेले हो गया है काफी समय।
अद्यतन - फरवरी 20, 2024 4:00 अपराह्न

Ajinkya Rahane का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिनकी कभी टीम इंडिया में अब वापसी नहीं होगी। एक समय रहाणे लगातार टेस्ट क्रिकेट में रन बना रहे थे, लेकिन कुछ खराब पारियों ने उनकी टीम इंडिया से छुट्टी कर दी है। अब ये खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपना मन लगा रहा है और रील्स पोस्ट कर रहा है।
कब टीम इंडिया से खेले थे आखिरी बार Ajinkya Rahane?
Ajinkya Rahane अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, एक समय जरूर उनकी वापसी हुई थी। लेकिन सेलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखाया और उनकी टीम से छुट्टी कर दी गई। रहाणे ने टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था, तब वो वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ गए थे। लेकिन उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और श्रेयस अय्यर ने उनकी जगह ले ली थी।
टीम इंडिया के दिनों को याद कर रहे हैं Ajinkya Rahane
*Ajinkya Rahane को अब टीम इंडिया से खेले हो गया है काफी समय।
*इस बीच बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक रील वीडियो की है पोस्ट।
*नई रील वीडियो में रहाणे अकेले और काफी ज्यादा उदास नजर आ रहे हैं।
*इस साल रणजी ट्रॉफी में भी कुछ खास नहीं कर पाया था ये बल्लेबाज।
Ajinkya Rahane की नई रील वीडियो पर डालते हैं एक नजर
बच्चों के साथ पोस्ट शेयर करता रहता है ये बल्लेबाज
रणजी ट्रॉफी में नहीं कर पाए खुद को साबित
जी हां, इस समय रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है, वहीं रहाणे इस टूर्नामेंट को मुंबई टीम से खेलते हैं। जहां इस बार के रणजी सत्र में ये खिलाड़ी अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया, जिसके बाद रहाणे ने टीम इंडिया में वापसी करने का मौका गंवा दिया। वहीं अब ये खिलाड़ी इस साल आपको फिर से IPL खेलते हुए नजर आएगा, जहां रहाणे CSK टीम का हिस्सा हैं और साल 2023 में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान कर दिया था।