राजस्थान रॉयल्स के ऑलरांडर श्रेयस गोपाल ने की सगाई
आईपीएल फेज-2 में खेलते नजर आएंगे श्रेयस गोपाल।
अद्यतन - Aug 12, 2021 11:54 pm

भारत और राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल जल्द ही निकिता नाम की लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर की जानकारी उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए एक बधाई पोस्ट किया। पोस्ट में दोनों की जोड़ी की तस्वीर साझा करते हुए RR ने लिखा “उसने कहा shre – Yasss! निकिता और श्रेयस गोपाल को बधाई”।
यहां पर देखिए राजस्थान रॉयल्स टीम का ट्वीट
She said Shre-Yassss! 💍
Congratulations, @ShreyasGopal19 and Nikitha. 💗#RoyalsFamily pic.twitter.com/k9ovYxVIjY
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 12, 2021
आईपीएल में श्रेयस गोपाल
श्रेयस गोपाल को आखिरी बार आईपीएल सीजन-14 के पहले फेज में देखा गया था। आईपीएल के इस सीजन में श्रेयस गोपाल का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था लेकिन जितने मैच उन्होंने खेले, वह कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे। हालांकि, इस बीच आईपीएल का फेज-2 सितम्बर में फिर से यूएई में शुरू हो रहा है जहां श्रेयस गोपाल अपनी टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे और वहां की धीमी पिचों पर वह टीम के लिए गेंदबाज और निचलेक्रम के बल्लेबाज के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
*श्रेयस ने 47 आईपीएल मैचों में 171 रन बनाए हैं।
*इस दौरान उनका औसत 106 का रहा है।
*उन्होंने 47 मैचों में 48 विकेट लिए हैं।
*गेंदबाजी के साथ बड़े-बड़े छक्के मारने की काबिलियत रखते हैं गोपाल।
आईपीएल फेज-2 के बारे में
हालांकि, बीसीसीआई अपने तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है कि बचे हुए आईपीएल के मैच बिना किसी रुकावट के अच्छे से खत्म हो जाए। पिछले साल आईपीएल का आयोजन यूएई में किया गया था जहां पूरा आईपीएल बिना कोई बाधा के संपन्न हो गया था। आईपीएल फेज-2 के लिए भी बीसीसीआई ने यूएई को चुना जहां बचे हुए आईपीएल मैच के लिए कड़े बायो-बबल नियम बनाए गए हैं।
*आईपीएल-14 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होगा।
*बाकी बचे हुए मैच दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाएंगे।
*आईपीएल के लिए 14 कड़े बायो बबल बनाए गए हैं।
*बायो बबल तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है बीसीसीआई।