उमरान मलिक शायद तोड़ ही देंगे शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड! - क्रिकट्रैकर हिंदी

उमरान मलिक शायद तोड़ ही देंगे शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड!

टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के साथ NCA में मौजूद हैं उमरान मलिक।

Umran Malik (Photo Source: Instagram)
Umran Malik (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है, जिसे लेकर तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। उमरान आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत बताने और दिखाने के लिए काफी है।

उमरान मलिक हर मैच में बनाते हैं नए-नए रिकॉर्ड

दूसरी ओर उमरान मलिक को जब भी टीम इंडिया से मौका मिलता है, तो वो अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनाते हैं। साथ ही अब उनकी नजर शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद डालने वाले रिकॉर्ड को तोड़ने पर है, जिसे लेकर वो इन दिनों कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं।

फोकस हो तो उमरान मलिक जैसा, वरना ना हो!

*इस समय टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के साथ NCA में मौजूद हैं उमरान मलिक।
*जहां उमरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।
*जिससे जुड़ी एक नई रील शेयर की गेंदबाज ने, जिसमें वो कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।
*साथ ही चहल भी उमरान के कई वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर कर रहे हैं शेयर।

उमरान मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये नई रील वीडियो की है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umran Malik (@umran_malik_1)

लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं उमरान इन दिनों

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umran Malik (@umran_malik_1)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयजेव उनादकट।

close whatsapp