रोहित-विराट की तरह अब, कप्तान धवन ने भी बनाया टीम इंडिया में अलग ग्रुप!
शिखर धवन की टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के साथ तस्वीर आई सामने।
अद्यतन - Nov 29, 2022 1:32 pm

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। इस बीच टीम इंडिया तीसरे वनडे के लिए क्राइस्टचर्च पहुंच गई है, जहां टीम के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सामने आई है और वो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रही हैं।
कप्तान शिखर धवन का कैसा रहा पहले 2 वनड़े में प्रदर्शन?
कप्तान शिखर धवन धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में आते हैं, पहले वनडे में इस खिलाड़ी ने अर्धशतक लगाया था और दूसरे वनडे में वो सस्ते में आउट हो गए। साथ ही दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और फिर रद्द करना पड़ गया था उसे।
टीम इंडिया में कप्तान शिखर धवन का भी अलग गुट है!
*शिखर धवन की टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के साथ तस्वीर आई सामने।
*कप्तान धवन के साथ तस्वीर में युजी चहल और श्रेयस अय्यर आ रहे हैं नजर।
*टीम इंडिया के गब्बर की ज्यादातर तस्वीरों में उनके साथ चहल आते हैं नजर।
*साथ ही इस तस्वीर में ये खिलाड़ी पूरे स्वैग में दिख रहे हैं ।
कुछ ही खिलाड़ी के साथ रहते हैं कप्तान शिखर धवन
साथ ही गब्बर चहल के साथ ही ज्यादातर रील्स शेयर करते हैं
टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगा आखिरी वनडे
न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज है, पहले मैच कीवी टीम जीत गई है और दूसरा वनडे रद्द हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज हार से बचने के लिए आखिरी मैच को अपने नाम करना ही होगा।