लखनऊ सुपर जायंट्स नई जर्सी लॉन्च करते ही, हो गई सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल!
आज लॉन्च की गई है लखनऊ सुपर जायंट्स की नई टीम जर्सी।
अद्यतन - Mar 7, 2023 3:27 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स सहित IPL की सभी टीमों ने आने वाली सीजन की तैयारी शुरू कर दी है, इस बीच IPL 2023 के लिए कई टीमों की जर्सी भी बदलने वाली है। जिसकी शुरूआत LSG टीम ने कर दी है, जहां आज केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया गया।
हाल ही में लगा था लखनऊ सुपर जायंट्स का कैंप
दूसरी ओर हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप का आयोजन हुआ था, जहां ये कैंप दिल्ली में लगाया था और इस कैंप में ज्यादातर खिलाड़ी मौजूद थे। इस दौरान टीम के मेंटोर गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताया था और अहम टिप्स शेयर किए थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ये कैसी जर्सी बना डाली?
*आज लॉन्च की गई है लखनऊ सुपर जायंट्स की नई टीम जर्सी।
*लॉन्च के समय केएल राहुल, गौतम गंभीर और टीम के मालिक रहे मौजूद।
*लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स ने कर दिया टीम को जर्सी के लिए ट्रोल।
*इंस्टा के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लिखा- सबसे खराब जर्सी है ये।
कुछ ऐसी दिखती है लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी
टीम के कैंप से ली गई खिलाड़ियों की एक तस्वीर
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम IPL 2023 के लिए
केएल राहुल, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक