इधर टीम इंडिया लगातार जीत के बाद खुश है, उधर Shikhar Dhawan भी सारे गम को छोड़ स्वैग में रहने लगे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर टीम इंडिया लगातार जीत के बाद खुश है, उधर Shikhar Dhawan भी सारे गम को छोड़ स्वैग में रहने लगे हैं

शिखर धवन के सोशल मीडिया पोस्ट होते हैं काफी ज्यादा स्टाइलिश।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जलवा देखने को मिल रहा है, लेकिन फैन्स को अभी भी टीम में Shikhar Dhawan की कमी खल रही है। हर मेगा टूर्नामेंट में गब्बर ने टीम इंडिया के लिए जमकर रन बनाए हैं, लेकिन इस बार वो टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी चयन ना होने के लेकर दुखी नहीं है और खुद को खुश रखता है।

Shikhar Dhawan को मिला हुआ है खास नाम

जी हां, Shikhar Dhawan की टीम इंडिया में एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में एंट्री हुई थी, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने टीम के लिए हर एक प्रारूप खेला था। उसके बाद धवन को एक स्पेशल नाम मिला था, तो था मिस्टर ICC। गब्बर ICC के टूर्नामेंट टीम इंडिया की तरफ से जमकर रन बनाते थे, जिसके बाद उनको ये खास नाम दिया गया था और आज भी ये नाम शिखर के पास ही है।

ये Shikhar Dhawan है या कोई फिल्मी एक्टर?

*Shikhar Dhawan के सोशल मीडिया पोस्ट होते हैं काफी ज्यादा स्टाइलिश।
*नई तस्वीरों में गब्बर कार से निकल रहे थे, सूट-बूट में तैयार होकर।
*साथ ही इन तस्वीरों में किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहा है बल्लेबाज।
*फैन्स को धवन की ऐसी तस्वीरें आती हैं काफी ज्यादा ही पसंद।

एक नजर Shikhar Dhawan के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

फिटनेस के मामले में असली ‘गब्बर’ हैं शिखर

धवन को टीम इंडिया से बाहर हुए 1 साल होने वाला है, उन्होंने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2022 के आखिर में खेला था। लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी अपने फिटनेस पर पूरा फोकस रखता है, गब्बर लगातार सोशल मीडिया पर GYM से जुड़े पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं। जिसमें वो पहले की तरह फिट नजर आते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीर पोस्ट की थी। जिसे देख फैन्स काफी खुश हो गए थे और कमेंट बॉक्स में उनसे टीम इंडिया में वापसी की गुहार लगाने लगे थे।

GYM से ये तस्वीरें शेयर की थी बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?