'चैंपियन खिलाड़ी हमेशा रास्ता ढूंढ़ लेते हैं' कोहली की टेस्ट फाॅर्म पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘चैंपियन खिलाड़ी हमेशा रास्ता ढूंढ़ लेते हैं’ कोहली की टेस्ट फाॅर्म पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान

3 साल हो गया है विराट के बल्ले से टेस्ट सेंचुरी निकले

Ricky Ponting and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Ricky Ponting and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम को सलाह दी है कि अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें अपने बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन करने की जरूरत है।

बता दें कि अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है जो जून में इस साल खेला जाएगा, तो टीम इंडिया को बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच जोकि अहमदाबाद में होने वाला है उसे हार हाल में जीतना होगा।

तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है जो इस समय टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की पिछली पांच पारियों में विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ 111 रन ही निकले हैं।

कोहली को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि रिकी पोंटिंग ने आईसीसी के रिव्यू शो पर विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसकी होस्ट खेल प्रस्तुतकर्ता संजना गणेशन थी। पोंटिंग ने अपने बयान में कहा- आउट फाॅर्म कोहली के लेकर मैंने बार-बार कहा है कि चैंपियन खिलाड़ी कोई न कोई रास्ता ढूंढ ही लेते हैं। हो सकता है कि वह उस गति से रन नहीं बना रहा हो जैसे उसे सब बनाते हुए देखते हैं।

पोंटिंग ने आगे कहा- वह इस समय रन नहीं बना पा रहा है और शतक का सूखा है। जब आप एक बल्लेबाज होते हैं और आप संघर्ष कर रहे होते हैं और रन नहीं बना रहे होते हैं, तो आप खुद इसके बारे में अच्छी तरह जानते हैं। साथ ही इसके लिए मुझे इसको लेकर कोई चिंता नहीं हैं, क्योंकि मुझे भरोसा है कि कि वह बाउंस बैक करेगा।

close whatsapp