‘मैं इसमें ज्यादा नहीं जाऊंगा, यह मैच रेफरी का फैसला है’ इंदौर की पिच की ‘खराब’ रेटिंग पर बोले राहुल द्रविड़
इंदौर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया था।
अद्यतन - Mar 7, 2023 8:39 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इंदौर की पिच को खराब बताने पर अपनी राय रखी है। गौरतलब है कि इंदौर की पिच को लेकर आईसीसी रेफरी ने नेगटिव पाॅइंट दिए हैं।
साथ ही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस बात को खूब हवा दी थी कि भारतीय टीम मैनेजमेंट टेस्ट सीरीज के दौरान भारत को फायदा पहुंचाने के मकसद से पिच से छेड़खानी करवा रहा है।
तो वहीं आपको बता दें कि इंदौर टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद होल्कर स्टेडियम की इस पिच को आईसीसी रेफरी ने तीन नेगेटिव अंक दिए थे। तो वहीं अब बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस ने इस बात को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपनी बात रखी है।
राहुल ने इंदौर की पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि अहमदाबाद में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने इंदौर की पिच को लेकर कहा- मैं इसमें ज्यादा नहीं जाऊंगा, यह मैच रेफरी का फैसला है। जब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल के अंक दांव पर लगा हों, तो आप उस पिच पर खेलना चाहते हैं, जहां पर मैच का परिणाम निकले।
राहुल ने आगे कहा- भारत का पहली पारी में 109 रन बनाना काफी कम स्कोर था, मैच में 60-70 रन अंतर पैदा कर सकते थे। अहमदाबाद में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए पिच काफी ठीक लग रही है। पिच जैसी भी हो, हमें उन पर खेलना सीखना होगा।
दूसरी तरफ आपको अहमदाबाद टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।