IND vs AUS: 'टॉस हारना मतलब गेम जीतना....'- अहमदाबाद टेस्ट के लिए तैयार है रोहित का खास मास्टरप्लान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘टॉस हारना मतलब गेम जीतना….’- अहमदाबाद टेस्ट के लिए तैयार है रोहित का खास मास्टरप्लान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत दर्ज करने के बीद तीसरे मैच में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया की रणनीतियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।

बल्लेबाजी की वजह से हम मैच हारे- रोहित शर्मा

चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया वर्ल्ट टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल में क्वालिफाई कर जाएगी। चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की रणनीतियों को लेकर रोहित शर्मा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, ‘स्किल्स से ज्यादा ये मायने रखता है कि आप मानसिक रूप से कितने तैयार हैं। हम इस बारे में चर्चा करते हैं कि किस तरह से रन बनाना है।’

रोहित शर्मा ने आगे कहा, ‘रन बनाने के लिए रास्ता ढूंढना है यह मायने नहीं रखता कि आप कहां खेल रहे हैं। शायद ऐसा पहली बार हो रहा है, टॉस हारना मतलब आप गेम जीत रहे हो। हमने पिछले मुकाबले में ठीक से बल्लेबाजी नहीं की है। जिसके चलते हमें मैच हारना पड़ा है।’ भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पहली इनिंग में 109 और दूसरी इनिंग में 163 रन पर ऑल आउट हो गयी थी।

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी पर रोहित शर्मा ने कही यह बात

ऋषभ पंत पिछले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। ऋषभ पंत इस वक्त टीम से बाहर हैं, ऋषभ की जगह केएस भरत को टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जगह मिली। रोहित शर्मा ने आगे कहा, ‘केएस भरत को इस तरह के विकेट पर जज करना सही नहीं है।’

रोहित ने आगे कहा,  ‘मैंने उससे कहा है कि उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसे अपने आप को साबित करने के लिए पूरा समय दिया जाएगा। ऋषभ पंत बल्ले से क्या कर सकते हैं इसका अंदाजा हम सबको है। कीपिंग में भी उसने काफी अच्छा काम किया है। पंत मौजूद नहीं है इसलिए हमारे पास ईशान है। अगर ईशान को मौका मिलेगा तो दो गेम के बाद हम उसे ड्रॉप नहीं करेंगे।’

close whatsapp