मुंबई की हार देख क्या मैदान पर ही रोने लगे रोहित शर्मा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई की हार देख क्या मैदान पर ही रोने लगे रोहित शर्मा?

चेन्नई ने आखिरी गेंद पर मुंबई को हराया, 3 विकेट से जीता मैच।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम लगातार हार रही है, जहां कल रात चेन्नई के खिलाफ भी टीम जीत का खाता नहीं खोल पाई और टीम लगातार 7वां मैच हार गई। वहीं मुंबई टीम की लगातार हार से फैन्स निराश भी हैं और गुस्सा भी, लेकिन टीम के प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। चेन्नई के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में सभी को मुंबई टीम की जीत की उम्मीद थी, लेकिन वो उम्मीद महज उम्मीद बनकर ही रह गई।

मुंबई की लगातार हार रोहित शर्मा को रूला गई!

कल के मैच में एक समय ऐसा था, जब लग रहा था कि मुंबई की टीम मुकाबला जीत जाएगी। लेकिन धोनी की बल्लेबाजी के आगे रोहित के गेंदबाजों की एक ना चली और आखिरी गेंद पर माही ने मैच को मुंबई से छीन लिया। बस फिर क्या था रोहित की सेना एक-दूसरे का मुंह देखती रही और चेन्नई का खेमा खुशी से झूम उठा। वहीं आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मुंबई टीम इतने मैच लगातार हारी हो। दूसरी ओर अब मुंबई का सफर इस लीग में काफी मुश्किल हो चुका है और ये टीम इस सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम भी बन सकती है।

*चेन्नई ने आखिरी गेंद पर मुंबई को हराया, 3 विकेट से जीता मैच।
*मुंबई के हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा का उतर गया चेहरा।
*मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की रोने जैसी हो गई थी शक्ल।
*इस सीजन में मुंबई टीम की है ये लगातार 7वीं हार।

ना कप्तान चले और ही ईशान किशन कुछ कर पाए

दूसरी ओर चेन्नई टीम के नए गेंदबाज मुकेश चौधरी के आगे कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन फेल हो गए, जहां दोनों विस्फोटक बल्लेबाज इस नए गेंदबाज के आगे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं बाद में टीम के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने रन बनाए, लेकिन उसका भी फायदा टीम को नहीं हुआ और मुंबई ये मुकाबला भी हार गई।

close whatsapp