अगर आप दिनेश कार्तिक के फैन हैं तो, ये वीडियो देख पक्का रोना आ जाएगा
IPL के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है दिनेश कार्तिक का वीडियो।
अद्यतन - May 23, 2024 3:10 pm

RCB टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लंबे समय से फिनिशर का टैग मिला हुआ है, टीम इंडिया से लेकर IPL तक कार्तिक ने कई बार खुद को साबित भी किया है। लेकिन शायद अब आप इस खिलाड़ी को 22 गज पर इंटरनेशनल क्रिकेट या IPL खेलते हुए वापस ना देखे। जिसका इशारा कल कार्तिक कर चुके हैं, साथ ही उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
दिनेश कार्तिक ने मैदान पर ऐसा क्या किया?
राजस्थान के खिलाफ मैच हारते ही दिनेश कार्तिक काफी ज्यादा इमोशनल हो गए, साथ ही वो स्टेडियम में मौजूद फैन्स को भी इशारों के जरिए धन्यवाद करने लगे। जिसके बाद ये साफ हो गया कि DK का बतौर खिलाड़ी ये आखिरी IPL था, वैसे कार्तिक ने 6 अलग-अलग टीमों से ये लीग खेला है। जहां इस लिस्ट में पंजाब, RCB, दिल्ली, मुंबई, गुजरात और KKR टीम शामिल है, साथ ही इस दौरान वो कप्तान भी रहे थे।
अरे! दिनेश कार्तिक तो इमोशनल ही कर गए भाई
*IPL के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है दिनेश कार्तिक का वीडियो।
*वीडियो में कार्तिक फैन्स और अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते दिख रहे हैं।
*साथ ही इस दौरान वो मिले सभी से गिले, RCB टीम ने दिया उनको गार्ड ऑफ ऑनर।
*कार्तिक ने किया संन्यास की ओर इशारा, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना बाकी है।
भारी मन के साथ देखोगे आप दिनेश कार्तिक का ये वीडियो
इस खिलाड़ी को विराट कोहली ने भी लगा लिया था गले
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
कैसा रहा कार्तिक का IPL करियर?
5 टीमों से खेलते हुए IPL नें कार्तिक ने कई अहम पारियां अपने नाम की थी, साथ टीमों का काम भी आसान बनाया था। अपने IPL करियर में कार्तिक ने कुल 257 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 4,842 रन बनाए हैं। इस दौरान वो कोई शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन हां उन्होंने 22 अर्धशतक जरूर लगाए थे। वहीं IPL 2022 में दमदार प्रदर्शन कर, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया में वापसी की थी। लेकिन वहां कार्तिक फ्लॉप रहे, ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में ही वो आखिरी बार भारतीय टीम के साथ नजर आए थे।