उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की हो रही है पूरी चापलूसी, टीम के खिलाड़ी हर जगह घूम रहे हैं साथ!
वेस्टइंडीज के खिलाफ जल्द शुरू होने वाली है टेस्ट सीरीज।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 2:41 अपराह्न

कहते हैं क्रिकेट में सिर्फ एक पारी किसी भी खिलाड़ी की किस्मत को बदल सकती है, ऐसा ही कुछ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ हुआ। करीब डेढ़ साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे रहाणे की अचानक से टीम में एंट्री हुई, जहां उन्होंने खुद को WTC फाइनल में साबित किया और अब वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम के उप कप्तान बन गए हैं। जिसके बाद साथी खिलाड़ी रहाणे के साथ ही ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं, जिसका सबूत इस खिलाड़ी का सोशल मीडिया दे रहा है।
दादा को ना जाने क्या परेशानी है अजिंक्य रहाणे से
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव हुए हैं, जहां पुजारा को टीम से बाहर किया गया है और अजिंक्य रहाणे टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तान हैं। ये ही फैसला सौरव गांगुली को पसंद नहीं आया था और उन्होंने एक बड़ा बयान दे डाला था। दादा ने कहा थी की रहाणे इतने समय तक टीम से बाहर रहे और एक मैच खेलते ही उन्हें उप-कप्तान बना दिया गया, जो समझ से परे है। आगे बोलते हुए गांगुली ने बोला था की टीम में जडेजा इतने सालों से खेल रहे हैं, उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती थी।
अजिंक्य रहाणे के आगे-पीछे घूम रहे हैं अब सब खिलाड़ी!
*वेस्टइंडीज के खिलाफ जल्द शुरू होने वाली है टेस्ट सीरीज।
*उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी नई-नई जगह घूम रहे हैं।
*हाल ही में अजिंक्य रहाणे ने एक तस्वीर की थी इंस्टा पर पोस्ट।
*तस्वीर में उनके साथ मौजूद थे शार्दुल और सर जडेजा भी।
जडेजा और शार्दुल के साथ उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे
अश्विन भी वेस्टइंडीज में फन कर रहे हैं पूरा
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया (टेस्ट सीरीज)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।