खाना खाते वक्त भी फैन्स नहीं छोड़ते कोहली का पीछा, वीडियो में देखने लायक था विराट का गुस्सा
होटल से RCB के बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो हो रहा है वायरल।
अद्यतन - Apr 28, 2024 1:35 pm

विराट कोहली का क्रेज हर जगह देखने को मिल जाता है, मैदान से लेकर टीम होटल तक फैन्स बस किंग कोहली की एक झलक पाने के मौके तलाशते रहते हैं। अब इसी दीवानगी के बीच एक फैन ने कोहली को अपने कैमरे में कैद कर लिया, लेकिन वो वक्त थोड़ा गलत था और फिर विराट का गुस्सा देखने लायक था।
आज विराट कोहली नजर आएंगे मैदान पर
जी हां, आज IPL में 2 मैच खेले जाएंगे, पहले मैच में RCB का सामना GT से होगा और दूसरे में CSK के खिलाफ SRH टीम होगी। ऐसे में फैन्स को दोपहर में विराट कोहली मैदान पर नजर आएंगे, तो दूसरी ओर इस समय कोहली का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है और गुजरात के खिलाफ भी वो बड़ी पारी खेल सकते हैं। लीग अभी तक कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप उनके सिर पर है। लेकिन RCB सबसे ज्यादा हार यानी की 7 हार के साथ अंक तालिका के 10वें स्थान पर है।
फैन ने लिया खाना खाते हुए विराट का वीडियो, बल्लेबाज ने खोया आपा
*होटल से RCB के बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*वायरल हुए वीडियो में कोहली खाना खाते नजर आ रहे हैं, फैन ने लिया ऊपर से वीडियो।
*वहीं खाना खाते समय विराट मोबाइल में कुछ देख रहे थे, वीडियो में नजर आ रहे थे अकेले।
*फैन को वीडियो लेते हुए देख कोहली हुए काफी गुस्सा, ये क्लिप आग की तरह फैली हर जगह।
विराट कोहली को चैन से खाना भी नहीं खाने देते फैन्स
मुकाबले से पहले मिले दोनों टीमों के खिलाड़ी
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
आज के मैच की संभावित प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है
गुजरात टाइटंस
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, संदीप वॉरियर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, माहिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।