‘मैं 40-45 से खुश होने वाला बंदा नहीं हूं..’- 28वें टेस्ट शतक के बाद द्रविड़ के सामने कोहली ने किए कुछ हैरान करने वाले खुलासे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 186 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - Mar 14, 2023 1:47 pm

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय करियर का 75वां शतक जड़ दिया है। विराट कोहली ने पिछला टेस्ट शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था। जिसके बाद से उन्होंने फैंस को 28वें शतक के लिए बहुत ही लम्बा इंतजार करवाया।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 186 रनों की शानदार पारी खेली इसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 28वें टेस्ट शतक के बाद विराट कोहली कोच राहुल द्रविड़ से बात करते हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने कुछ बड़े खुलासे किए।
राहुल द्रविड़ ने कोहली से पूछा यह सवाल
चौथा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ और विराट कोहली बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल द्रविड़ ने विराट से सवाल किया कि, ‘मैं जानता हूं आप उनमें से हैं जो अपने प्रदर्शन पर गर्व करते हैं और नियमित रूप से 100 बनाने की आदत रखते हैं। मुझे पता है कोविड था इसलिए बहुत सारे टेस्ट मैच नहीं थे। लेकिन क्या टेस्ट शतक इतने लंबे समय तक ना बनाना मुश्किल था। केपटाउन में 70 रन की पारी वास्तव में अच्छी थी। क्या शतक नहीं बनाना आपके दिमाग में था।’
यहां देखें राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के सवाल-जवाब का वो वीडियो-
A conversation full of calmness, respect & inspiration written all over it! 😊 🙌
A special post series-win chat with #TeamIndia Head Coach Rahul Dravid & @imVkohli at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad 👍 👍 – By @RajalArora
FULL INTERVIEW 🔽 #INDvAUShttps://t.co/nF0XfltRg2 pic.twitter.com/iHU1jZ1CKG
— BCCI (@BCCI) March 14, 2023
मैं अपने शतक को लेकर ज्यादा नहीं सोचता- विराट कोहली
राहुल द्रविड़ के सवाल का जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘शतक हासिल करना एक बल्लेबाज के रूप में आप पर हावी हो सकता है। मैंने कुछ हद तक इसे अपने साथ होने दिया। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि मैं 40-45 से खुश होने वाला इंसान नहीं हूं। मुझे टीम के लिए प्रदर्शन करने में गर्व महसूस होता है। मैं माइलस्टोन को लेकर ज्यादा नहीं सोचता हूं।’
कोहली ने आगे कहा, ‘बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि आप कैसे लगातार शतक बना रहे हैं। और मैं हमेशा कहता हूं कि शतक वह है जो मेरे लक्ष्य के भीतर होता है। अपने टीम के लिए लंबे समय तक बल्लेबाजी करना मेरा लक्ष्य है। लेकिन जब भी होटल के कमरे से बाहर निकलो तो यह मुश्किल हो जाता है। बाहर के आदमी से लेकर लिफ्ट के आदमी तक और बस ड्राइवर भी यही कहते हैं कि हमें शतक चाहिए।’