धोनी अभी भी हैं नंबर 1: विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के पॉडकास्ट में दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी अभी भी हैं नंबर 1: विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के पॉडकास्ट में दिया बड़ा बयान

जहां एक तरफ विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया वहीं दूसरी ओर एबी डिविलियर्स ने फाफ डु प्लेसिस का नाम लिया।

AB devillers, Virat Kohli and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
AB devillers, Virat Kohli and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक साथ कई मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से बैंगलोर फ्रेंचाइजी को कई मुकाबलों में जीत भी दिलाई है। यही नहीं दोनों आपस में काफी अच्छे दोस्त भी हैं और उनको हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखा जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। तमाम फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को ‘द 360 शो’ के यूट्यूब लाइव सेशन में बुलाया। इस बातचीत के दौरान दोनों ने अपने करियर से संबंधित कई चीजों के बारे में खुलासा किया।

काफी लंबी बातचीत के बाद दोनों क्रिकेटर्स ने ‘क्विक सिंगल’ राउंड में भी भाग लिया। इस सेशन में दोनों खिलाड़ियों से पूछा गया कि विकेट के बीच में कौन सबसे तेज दौड़ने वाला खिलाड़ी है जिनके साथ इन दोनों ने खेला है। जहां एक तरफ विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया वहीं दूसरी ओर एबी डिविलियर्स ने फाफ डु प्लेसिस का नाम लिया। इस सेशन में एक नियम यह भी था कि दोनों लोग एक दूसरे का नाम नहीं ले सकते थे।

विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का लिया नाम

विराट कोहली ने कहा कि, ‘हां जरूर, इसमें कोई शक नहीं है। एबी डिविलियर्स विकेट के बीच में भागने वाला सबसे तेज खिलाड़ी है। उनके अलावा अगर मैंने किसी भी खिलाड़ी को इतनी तेज भागते हुए देखा है तो वो महेंद्र सिंह धोनी है। जब धोनी मेरे साथ खेलते थे तब हमें एक दूसरे को रन लेने के लिए बोला ही नहीं पड़ता था।’

कोहली ने आगे कहा कि, ‘सबसे अच्छा अनुभव जो मेरा रहा वो था IPL 2016 का। वो मेरे लिए सबसे खास दिन रहा है। उससे ऊपर मैं सिर्फ वर्ल्ड कप फाइनल 2011 को ही रखना चाहूंगा। उसका वातावरण सच में बहुत ही अलग था। 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का भी अनुभव सच में कमाल का था। वो रात सच में सबसे अलग थी।’

close whatsapp