IND vs AUS: साढ़े तीन साल बाद विराट कोहली ने टेस्ट प्रारूप में जड़ा शतक, फैंस हुए सोशल मीडिया पर क्रेजी
विराट कोहली ने अपना यह शतक 241 गेंदों में पूरा किया।
अद्यतन - Mar 12, 2023 12:52 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबले में पहले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन की पारी खेली। गिल के बाद भारत की पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने भी शानदार शतक जड़ा।
बता दें, विराट कोहली का यह शतक टेस्ट प्रारूप में लगभग साढ़े तीन साल के बाद आया है। उन्होंने इससे पहले टेस्ट प्रारूप में शतक बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 में जड़ा था। उस मुकाबले में कोहली ने 136 रन की बेहतरीन मैच जिताऊ पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट की बात की जाए तो कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और यह शतक जड़ा। बता दें, विराट कोहली ने पिछले साल हुए एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा था। इसके बाद उन्होंने इसी साल वनडे प्रारूप में भी शतक जड़ा। तमाम लोग यही दुआ कर रहे थे कि भारतीय बल्लेबाज टेस्ट प्रारूप में भी शतकों का सूखा खत्म करें। चौथे टेस्ट के चौथे दिन कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से टेस्ट फॉर्मेट में भी शतक जड़ा।
कोहली के शतक से भारत मजबूत स्थिति में
बता दें, चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उन्होंने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों के ऊपर काफी दबाव डाला।
भारतीय फैंस अपनी टीम से भी अच्छे खेल की उम्मीद कर रहे थे। टीम की ओर से पहले गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की और उसके बाद कोहली ने भी महत्वपूर्ण शतक जड़ा। कोहली ने अपना यह शतक 241 गेंदों में पूरा किया। तमाम लोग भारतीय बल्लेबाज की इस बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें, यह कोहली का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट प्रारूप में 28वां शतक है।
ट्विटर पर तमाम लोगों ने विराट कोहली के शतक की जमकर प्रशंसा की
https://twitter.com/b_v_c_05/status/1634812122579501059?s=20
https://twitter.com/Toxicity_______/status/1634813258942255110?s=20
And that's 75th international Century by King Kohli in a crucial match against Australia.
Now it's a Happy Sunday !!Virat Kohli 100*(241)@imVkohli#INDvAUS#RjAlok
— RJ ALOK (@OYERJALOK) March 12, 2023
Test Hundred number 28! 🔥 Superman stuff! Discipline, control, class batting #ViratKohli! @imVkohli #INDvAUS #BGT
— Manish Batavia (@manishbatavia) March 12, 2023
VIRAT KOHLI THE GREATEST OF ALL TIMEEE ❤️
— s ☽ /ily kohli♡ (@sanjhhcoree___) March 12, 2023
Kohli hundred in whites!! Itni khushi #ViratKohli𓃵
— tweetinmuffin (@tweetinmuffin) March 12, 2023
28th Test match Hundred for Virat Kohli and first since November 2019.
— Saikrishna సాయికృష్ణ (@Sai__Krishna__) March 12, 2023
https://twitter.com/GyaaniFoofa/status/1634815006100299777?s=20
https://twitter.com/KohliFiedLad/status/1634815005706313730?s=20
#ViratKohli𓃵
100* King Kohli ❤️🔥🔥🔥 pic.twitter.com/Ak2cEfBk2j— Decoding YT (@vk_army18) March 12, 2023
https://twitter.com/nagwansivivek1/status/1634815003726594049?s=20