IPL 2024: हैरी ब्रूक नहीं लेंगे आगामी सीजन में भाग, जाने क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हैरी ब्रूक नहीं लेंगे आगामी सीजन में भाग, जाने क्या है पूरा मामला

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हैरी ब्रूक व्यक्तिगत कारण की वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं।

Harry Brook (Pic Source-Twitter)
Harry Brook (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक व्यक्तिगत कारण की वजह से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

बता दें, हैरी ब्रूक का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने इंग्लैंड की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी की है। यही वजह है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। दिल्ली कैपिटल्स को अब काफी बड़ा झटका लगा है।

हैरी ब्रूक की कमी दिल्ली कैपिटल्स को काफी खेलेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हैरी ब्रूक व्यक्तिगत कारण की वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं। बता दें, हैरी ब्रूक ने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 11 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.11 के औसत और 123.38 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 100 रन का है।

आईपीएल 2024 में नहीं खेलेंगे हैरी ब्रूक

दिल्ली कैपिटल्स को हैरी ब्रूक की कमी काफी खलेगी। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और आगामी सीजन में वो टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी और कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि आगामी सीजन को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम में और भी ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो महत्वपूर्ण मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। टीम के पास डेविड वार्नर और मिचेल मार्च भी हैं जो टॉप ऑर्डर में जबरदस्त बल्लेबाजी कर सकते हैं। अब देखना यह है कि दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन आगामी सीजन में कैसा रहता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?