वीडियो: रवि बिश्नोई ने डेब्यू मैच में किया कमाल, तो कुछ इस अंदाज में उनकी मां ने मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: रवि बिश्नोई ने डेब्यू मैच में किया कमाल, तो कुछ इस अंदाज में उनकी मां ने मनाया जश्न

रवि बिश्नोई को अपने डेब्यू मैच में मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड।

Mother of Ravi Bishnoi celebrates his first wicket. (Photo Source: Twitter)
Mother of Ravi Bishnoi celebrates his first wicket. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को जब टीम इंडिया के लिए चुना गया था उस वक्त उनके घर के बाहर हजारों लोग जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे और उसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज दोनों के लिए टीम में चुना गया था। लेकिन वनडे सीरीज के तीन मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला।

लेकिन फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना था कि भले उन्हें वनडे सीरीज में खेलने का मौका न मिला हो लेकिन टी-20 सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा उन्हें मौका जरूर देंगे और वही हुआ भी। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही टी-20 मैच में टीम में शामिल किया गया और डेब्यू मैच में ही उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जो उन्हें पूरी जिंदगी याद रहेगा।

जाहिर है कि जब उन्हें डेब्यू कैप मिली तो यह उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खुशी वाला पल रहा होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य खासकर उनकी मां उनके विकेट लेने का जश्न मानते हुए नजर आ रहे हैं। उसमें उनकी मां का इमोशन देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी भावुक नजर आए।

यहां देखिए रवि बिश्नोई के परिवार वालों का वह वीडियो

अपने पहले ही मैच में रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं रवि

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वह केएल राहुल की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप से चमके हैं। उस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 2020 IPL में पंजाब ने रवि को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट लिए। वहीं, 2021 आईपीएल में रवि के नाम नौ मैचों में 12 विकेट हैं।

close whatsapp