'चेन्नई में स्टार्क कुछ खास नहीं कर पाएंगे इसलिए भारत..'- तीसरे वनडे से पहले वसीफ जाफर की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘चेन्नई में स्टार्क कुछ खास नहीं कर पाएंगे इसलिए भारत..’- तीसरे वनडे से पहले वसीफ जाफर की बड़ी भविष्यवाणी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

Mitchell Starc Wasim Jaffer Ravindra Jadeja KL Rahul (Photo Source: Twitter)
Mitchell Starc Wasim Jaffer Ravindra Jadeja KL Rahul (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के खिलाफ भारत 117 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर टिक नहीं पाए थे। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी से निपटना तीसरे वनडे में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। तीसरे वनडे से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर चेन्नई की पिच को भारत के लिए मददगार  बताते हुए नजर आ रहे हैं।

चेन्नई में भारत को मदद मिलेगी- वसीम जाफर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में भारत की बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप होते हुई नजर आई। जो कि आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं है। दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।

वसीम जाफर ने तीसरे वनडे मैच से पहले भारत की बल्लेबाजी को लेकर ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है चेन्नई की पिच टीम इंडिया के लिए मददगार होगी। क्योंकि चेन्नई की पिच पर स्विंग नहीं होगा। जिसके कारण मिचेल स्टार्क यहां प्रभावी नहीं रहेंगे। इसलिए भारत के बल्लेबाज सहज रहेंगे।’

वसीम जाफर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मिचेल मार्श की तारीफ करते हुए नजर आए। वसीम जाफर ने आगे कहा, ‘गेंद स्पिन होगी जिसके चलते मिचेल मार्श के खिलाफ भारत के पास बेहतर मौका होगा। क्योंकि जब वह खेलते हैं तो कोई भी बाउंड्री छोटी नहीं लगती। उनकी दोनों ही पारियां शानदार थी। डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में हमने उनका अलग ही अवतार देखा है। इसलिए अगर गेंद स्पिन होती है तो मार्श चेन्नई में स्ट्रगल करते हुए नजर आ सकते हैं।’

टीम में बदलाव नहीं होंगे- वसीम जाफर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव दिख सकते हैं। टीम इंडिया में बदलावों को लेकर बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्हें बस अपने अप्रोच को सुधारने की जरूरत है। चेन्नई के पिच पर गेंद बाउंस करती है। यहां परिस्थितियां भारत के पक्ष में होंगी। लेकिन उन्हें मिचेल स्टार्क के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए।’

close whatsapp