IPL 2023:’2023 क्लास का पहला बैच ये रहा’: RR ने अपनी टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है।
अद्यतन - मार्च 22, 2023 3:21 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस टूर्नामेंट के आगामी सत्र में पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और 4 बार की IPL विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सभी टीमों ने आगामी सत्र के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। आज यानी 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन की रनरअप राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक कोलाज साझा किया जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ टीम कैंप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘2023 क्लास का पहला बैच यह रहा।’
यह रहा ट्वीट:
The first batch of the 𝘊𝘭𝘢𝘴𝘴 𝘰𝘧 2023 is here. 💗 pic.twitter.com/njvIeK0ZQc
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 22, 2023
21 मार्च को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी के बारे में भी खुलासा किया। पिछला सत्र टीम के लिए काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 9 में जीत दर्ज की थी और अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि 2022 सत्र की विजेता राजस्थान रॉयल्स ही रहेंगी लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन्हें फाइनल में जबरदस्त मात दी।
आगामी सत्र की बात की जाए तो टीम को अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। भले ही पिछले सीजन में वो ट्रॉफी अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन आगामी सीजन में वो ट्रॉफी जरूर हासिल करना चाहेगी।
आगामी सत्र के लिए यह रही राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम:
संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट